फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Town and country planning department special plan for cities in himachal.

अब प्लानिंग से बसेगा हिमाचल का हर शहर

Mon, 09 Nov 2015 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 09 Nov 2015 11:03 AM IST
विज्ञापन
Town and country planning department special plan for cities in himachal.

हिमाचल में शहरों को योजनाबद्ध तरीके से बसाया जाएगा। टीसीपी और राजस्व विभाग की शहरों को सही तरीके से बसाने के लिए बैठक हो चुकी है। अब योजना को आमलीजामा पहनाने के लिए टीसीपी में कसरत शुरू हो गई है।  योजना के मुताबिक शहरों में भूमि का विभाजन करने के बाद ही प्लॉट सेल होगा। यह विभाजन टीसीपी करेगा। उसके बाद राजस्व विभाग प्लॉट की रजिस्ट्री करेगा।

विज्ञापन


हिमाचल में अभी जमीन की खरीद फरोख्त राजस्व विभाग के स्तर पर होती है। जमीन मालिक पटवारी के साथ मिलकर प्लाटों का विभाजन कर देता था। इसमें न तो रास्ता का प्रावधान होता था और न ही सड़क निकालने की व्यवस्था। टीसीपी का मानना है कि हिमाचल में भवन एक - दूसरे के साथ जुड़कर बन रहे हैं।
विज्ञापन


न चलने के लिए रास्ते और न ही लोगों को धूप और हवा मिल रही है। ऐसे में भवन मालिक लगातार टीसीपी कार्यालय में एक दूसरे की शिकायत ले कर पहुंच रहे हैं। इसके चलते टीसीपी ने खुद प्लॉट का विभाजन करके राजस्व विभाग से प्लॉट की रजिस्ट्री कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने बताया कि शहरों को योजनाबद्ध तरीके से बसाया जाना है। इससे जमीन बेचने और खरीदने वाले दोनों का फायदा है। सरकार भी लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधा दे सकेगी। राजस्व विभाग के साथ टीसीपी की बैठक हो चुकी है। योजना पर काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed