{"_id":"656f30ff0fcb5978940a3f95","slug":"tours-to-outside-states-will-be-booked-from-himachal-there-will-be-no-cheating-hptdc-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Tourism: हिमाचल से बुक होंगे बाहरी राज्यों के टूर, नहीं होगी ठगी, पर्यटन विभाग ने शुरू की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Tourism: हिमाचल से बुक होंगे बाहरी राज्यों के टूर, नहीं होगी ठगी, पर्यटन विभाग ने शुरू की सुविधा
Wed, 06 Dec 2023 10:35 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 06 Dec 2023 10:35 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग के पास पंजीकृत ट्रेवल एजेंट्स भी बाहरी राज्यों और विदेशों के टुअर पैकेज बुक करवा सकेंगे।
विज्ञापन
अटल टनल में उमड़े सैलानी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्दियों की छुट्टियों में घूमने के लिए दूसरे राज्यों और विदेशों का रुख करने वाले हिमाचलियों के साथ अब ठगी नहीं होगी। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग के पास पंजीकृत ट्रेवल एजेंट्स भी बाहरी राज्यों और विदेशों के टूर पैकेज बुक करवा सकेंगे।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग ने यह सुविधा शुरू कर दी है। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन पॉल ने बताया कि अब तक लोग चंडीगढ़ और दिल्ली के ट्रेवल एजेंट्स से बुकिंग करवाते थे। इसमें ठगी की आशंका रहती थी।
विज्ञापन
अब सरकार से पंजीकृत स्थानीय ट्रेवल एजेंट पैकेज बुक करेंगे। इससे विश्वसनीयता बनी रहेगी और ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन की भी पूरी देखरेख रहेगी। हिमाचल से गोवा, केरल, अंडमान निकोबार, विशाखापटनम, पुडुचेरी, राजस्थान के अलावा श्रीलंका, दुबई, मलयेशिया, सिंगापुर और थाईलैंड के लिए पैकेज बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन