{"_id":"66226b30cc825bcdc60aea2d","slug":"tourists-will-get-fastag-facility-next-week-in-green-tax-barrier-manali-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ग्रीन टैक्स बैरियर मनाली में पर्यटकों को अगले सप्ताह मिलेगी फास्टैग सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ग्रीन टैक्स बैरियर मनाली में पर्यटकों को अगले सप्ताह मिलेगी फास्टैग सुविधा
Sat, 20 Apr 2024 10:12 AM IST
Krishan Singh
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 20 Apr 2024 10:12 AM IST
सार
मनाली के आलू ग्राउंड के पास स्थापित ग्रीन टैक्स बैरियर पर अब फिर से ऑनलाइन फास्टैग सुविधा मिलने जा रही है।
विज्ञापन
ग्रीन टैक्स बैरियर मनाली
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आपदा से बैकफुट पर आई कुल्लू घाटी अब पटरी पर आने लगी है। मनाली के आलू ग्राउंड के पास स्थापित ग्रीन टैक्स बैरियर पर अब फिर से ऑनलाइन फास्टैग सुविधा मिलने जा रही है। इन दिनों बैरियर में तीन दिनों से इसका ट्रायल चल रहा है। पर्यटन विभाग अगले सप्ताह से इस सेवा को सैलानियों की सुविधा के लिए शुरू करने कर देगा। पर्यटन सीजन में रोज 3000 से 4500 पर्यटक वाहन मनाली आते हैं।
विज्ञापन
पिछले साल बरसात में आई आपदा के दौरान ब्यास नदी के रौद्र रूप में आलू ग्राउंड में स्थापित ऑनलाइन ग्रीन टैक्स बैरियर भी बह गया था। इसके बाद पर्यटन विभाग ने आपदा को देखते हुए यहां ऑफलाइन भी सैलानियों से ग्रीन टैक्स लेना बंद कर दिया था। सड़क की हालत ठीक होने पर अक्तूबर-नवंबर के बाद से पर्यटन विभाग ने ग्रीन टैक्स लेना शुरू किया है।
विज्ञापन
अभी तक यहां दो-तीन कर्मचारियों की तैनाती कर पर्ची से टैक्स लिया जाता है। ऐसे में यहां जाम लगने से आम लोगों के साथ सैलानियों को परेशान होना पड़ रहा है। अब यह समस्या जल्द दूर होने वाली है और अगले सप्ताह से सैलानी ग्रीन टैक्स फास्टैग के जरिए दे सकेंगे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ग्रीन टैक्स बैरियर से सालाना चार से पांच करोड़ रुपये की आमदनी होती है। इस राशि को जिला कुल्लू की ऊझी घाटी की नौ पंचायतों के विकास पर भी खर्च किया जाता है। जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा ने कहा कि अब फास्टैग से ग्रीन टैक्स लिया जाएगा। इन दिनों इंजीनियर की देखरेख में ट्रायल का काम चल रहा है। आने वाले हफ्ते से सैलानियों की सुविधा के लिए सुचारु किया जाएगा।
वाहनों से इतना लिया जाता है ग्रीन टैक्स
बस-500
एमयूवी वाहन-300
कार-200
मोटरसाइकिल-10