फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tourists in kullu 50 percent hotels are on full by online booking till june

गर्मियों में यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पहले ये खबर पढ़ लें जरूर

Sat, 31 Mar 2018 01:16 PM IST
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 31 Mar 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
Tourists in kullu 50 percent hotels are on full by online booking till june

पर्यटन सीजन के लिए कारोबारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं देश भर से पर्यटकों ने घाटी के सैर सपाटे के लिए ऑन लाइन बुकिंग अभी से आरंभ कर दी है। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू घाटी के 50 फीसदी होटल जून माह तक के लिए पूरी तरह से पैक हो गए हैं।

विज्ञापन


वहीं मध्यम वर्ग के होटलों के लिए भी ऑन लाइन बुकिंग की प्रक्रिया का दौर जारी है। इन होटलों में 50 से 60 फीसदी तक बुकिंग हो गई है। अभी रोहतांग दर्रा पर्यटकों के सैर सपाटे के लिए नहीं खुला है बावजूद देशभर के पर्यटकों में अभी से उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन


रोहतांग खुलने पर ऑन लाइन बुकिंग में और भी इजाफा होगा जिसकी बुकिंग अब जुलाई माह के लिए की जाएगी। देश के मैदानी इलाकों में दिनोंदिन बढ़ रहे तापमान के राहत पाने के लिए घाटी के पर्यटन स्थलों में धीरे-धीरे रौनक आने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलंगनाला, कोठी, मणिकर्ण, जलोड़ी दर्रा, सरयोलसर तथा तीर्थन घाटी में सैलानी का पहुंचना शुरू हो गया है। 

50 फीसदी होटल जून तक पैक

Tourists in kullu 50 percent hotels are on full by online booking till june

इस संबंध में पर्यटन कारोबारी गजेंद्र ठाकुर, अनूप ठाकुर, देवेंद्र नेगी, मोहर ठाकुर, प्यारे लाल, देवी सिंह तथा प्रताप सिंह के अनुसार पूरी कुल्लू घाटी आगामी पर्यटन के लिए तैयार है। होटल में सैलानियों के आने के साथ ऑन लाइन बुकिंग चल रही है।

बड़े होटल जून माह के लिए पैक हो गए हैं। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि मनाली के पंजीकृत करीब 700 होटलों में से 50 फीसदी होटल जून माह के लिए पूरी तरह से पैक हो गए हैं।

इसमें मध्यम वर्ग के होटलों, लॉज, होमस्टे में भी 50 प्रतिशत से अधिक ऑन लाइन बुकिंग हो गई है। जैसे ही रोहतांग दर्रा खुलेगा बुकिंग में और इजाफा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed