फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tourists from Punjab who came to Himachal converted their private vehicle into an ambulance

Himachal: निजी वाहन को एंबुलेंस बना हिमाचल घूमने पहुंचे पंजाब के पर्यटक, पुलिस ने किया 23 हजार रुपये का चालान

Tue, 11 Jun 2024 07:08 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 11 Jun 2024 07:08 PM IST
सार

पंजाब के पर्यटकों को निजी वाहन पर नीली बत्ती लगाना और एंबुलेंस लिखवाना भारी पड़ी गया। हिमाचल पुलिस ने वाहन का 23,000 रुपये का चालान काटा है। 

विज्ञापन
Tourists from Punjab who came to Himachal converted their private vehicle into an ambulance
वाहन को एंबुलेंस बना घूमने निकले पर्यटकों का चालान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पर्यटन नगरी मनाली में यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। मंगलवार को पुलिस ने डीएसपी केडी शर्मा की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस बनाकर मनाली घूमने निकले पर्यटकों पर शिंकजा कसा। पर्यटकों ने वाहन में नीली बत्ती लगा रखी थी। साथ ही निजी वाहन का व्यवसायिक प्रयोग किया जा रहा था। पुलिस ने वाहन का 23,000 रुपये का चालान काटा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम रामबाग चौक पर पंजाब के नंबर की एक एंबुलेंस पहुंची। वाहन पर नीली बत्ती भी लगी हुई थी। शक होने पर पुलिस ने उसे रोका और दस्तावेज मांगे। हैरत है कि यह वाहन निजी है। वाहन को लुधियाना का हरवीर सिंह चला रहा था। उसका ड्राइविंग लाइसेंस मांगा तो वह दिखा नहीं पाया। साथ वाहन में लिखे एंबुलेंस और नीली बत्ती से संबधित दस्तावेज भी उसके पास उपलब्ध नहीं थे।
विज्ञापन


डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने वाहन की तलाशी भी ली। हालांकि वाहन में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। यातायात नियम तोड़ने पर पुलिस ने चालान काटा है। नीली बत्ती लगाने, निजी वाहन का व्यवसायिक प्रयोग करने और बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर कुल 23000 रुपये का चालान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed