फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourist will enjoy bungee jumping in bir billing soon tourism department gave nod

धर्मशाला: बीड़-बिलिंग में अब बंजी जंपिंग शुरू करने की तैयारी, एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब ने दी मंजूरी

Tue, 20 Jun 2023 01:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर विवेक कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विवेक कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 20 Jun 2023 01:06 PM IST
सार

पैराग्लाइडिंग के बाद बीड़ बिलिंग में बंजी जंपिंग जैसी साहसिक गतिविधि शुरू होने से पर्यटन के क्षेत्र में और अधिक संभावनाएं बढ़ेंगी।

विज्ञापन
Tourist will enjoy bungee jumping in bir billing soon tourism department gave nod
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांगड़ा जिले के बीड़-बिलिंग में सैलानी जल्द ही बंजी जंपिंग का भी लुत्फ उठा सकेंगे। यहां बंजी जंपिंग शुरू करने के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स की तकनीकी टीम से हरी झंडी मिल चुकी है। अब पर्यटन निदेशालय इसको लेकर समीक्षा करेगा। बीड़-बिलिंग के सलावक में सस्पेंशन ब्रिज बंजी-जंपिंग शुरू करने के लिए हिमाचल एडवेंचर स्पोर्ट्स अधिनियम के तहत पंजीकरण के लिए आवेदन किया गया था।

विज्ञापन


आवेदन के बाद एडवेंचर स्पोर्ट्स की तकनीकी टीम ने सलावक का निरीक्षण कर इसे बंजी-जंपिंग के लिए उपयुक्त करार दिया और स्वीकृति दे दी। अब पर्यटन निदेशालय की ओर से चिह्नित स्थान की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद हवा में अठखेलियों के साथ ही हवा में गोताखोरी भी बीड़-बिलिंग में हो सकेगी।
विज्ञापन


पैराग्लाइडिंग के बाद बीड़ बिलिंग में बंजी जंपिंग जैसी साहसिक गतिविधि शुरू होने से पर्यटन के क्षेत्र में और अधिक संभावनाएं बढ़ेंगी। बंजी-जंपिंग भले ही हिमाचल में अधिकांश लोगों के लिए अनसुना और अनछुआ पहलू रहा है, लेकिन अब लोग न केवल इस साहसिक गतिविधि को देख पाएंगे बल्कि अनुभव भी कर सकेंगे। बंजी-जंपिंग साहस से भरी मनोरंजक गतिविधि है। इसमें प्रतिभागी पैरों में एक रस्सी बांधने के बाद सिर के बल कूदकर साहसिक खेल अंजाम देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीड़ बिलिंग में बंजी जंपिग साहसिक गतिविधियों को लेकर एडवेंचर स्पोर्ट्स अधिनियम के तहत पंजीकरण के लिए आवेदन किया गया था। इसके बाद विशेषज्ञों के समूह ने चिह्नित स्थल का दौरा कर स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। अब पर्यटन निदेशालय की ओर से स्थान पर साहसिक गतिविधि शुरू करने को लेकर समीक्षा की जाएगी। एक ही स्थान पर पैराग्लाइडिंग और बंजी जंपिंग की साहसिक गतिविधियां शुरू होने से जिले में पर्यटन को पंख लगेंगे। - विनय धीमान, पर्यटन अधिकारी जिला कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed