फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   tourist vehicles trapped in Snowfall at rohtang

हिमाचल: तीसरे दिन भी बर्फबारी जारी, मनाली-लेह मार्ग बंद, कई गाड़ियां फंसी

Mon, 04 Nov 2019 10:17 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू/चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू/चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 04 Nov 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
tourist vehicles trapped in Snowfall at rohtang
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले तीन दिनों से चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी है। रविवार को रोहतांग दर्रे में 15 सेंटीमीटर तक बर्फबारी होने से मनाली-केलांग-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने भी एहतियातन सफर न करने की हिदायत दी है। दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए हैं। लाहौल और चंबा के पर्वतीय इलाके बर्फ से लकदक हो गया है। बारालाचा, कुंजुम पास, भरमौर और पांगी में भी ताजा बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन


वहीं, चंद्रा वैली के कोकसर, सिस्सू, खांगसर तथा गोंधला पंचायत के रिहायशी इलाकों में झमाझम बारिश हुई। उधर, चंबा शहर में दोपहर बाद बारिश से ठंड बढ़ गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार सोमवार और मंगलवार को मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन से फिर बिगड़ने वाला है मौसम

tourist vehicles trapped in Snowfall at rohtang
रोहतांग - फोटो : अमर उजाला

कुछ दिन साफ रहने के बाद फिर मौसम बिगड़ेगा और छह से आठ नवंबर तक फिर बारिश-बर्फबारी का दौर चलेगा। नौ नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा। रविवार को राजधानी शिमला समेत कई क्षेत्रों में धूप और बादलों की लुकाछिपी रही। प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान में केलांग 2.3 डिग्री सेल्सियस रहा। 

कहां कितना न्यूनतम पारा 
केलांग        2.3
कल्पा        4.5
कुफरी       8.0
सोलन         9.0
डलहौजी     10.0
शिमला      10.3
धर्मशाला   14.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed