फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Business has picked up pace due to increase in the number of tourists

Shimla News: सैलानियों की आमद बढ़ने से कारोबार ने पकड़ी रफ्तार

Mon, 26 Dec 2022 03:54 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 26 Dec 2022 03:54 PM IST
सार

वीकेंड के चलते भारी संख्या में स्थानीय लोग भी रविवार को खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंचे। शिमला के मालरोड पर रविवार को पूरे दिन सैलानियों की भारी चहल पहल रही। मालरोड और लोअर बाजार में सैलानियों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी की।

विज्ञापन
Business has picked up pace due to increase in the number of tourists
शिमला में उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 एक साल बाद क्रिसमस पर शिमला में रिकॉर्ड सैलानियों के पहुंचने से कारोबार में भी भारी उछाल आया। रविवार को छुट्टी के बावजूद शहर के प्रमुख बाजार खुले रहे। सैलानियों ने भी जमकर खरीदारी की, जिससे बाजारों में कारोबार कई गुना बढ़ गया। वीकेंड के चलते भारी संख्या में स्थानीय लोग भी रविवार को खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंचे। शिमला के मालरोड पर रविवार को पूरे दिन सैलानियों की भारी चहल पहल रही। मालरोड और लोअर बाजार में सैलानियों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी की। मिडल बाजार के ढाबे और फूड ज्वाइंट पूरे दिन सैलानियों से खचाखच भरे रहे। सैलानियों ने लक्कड़ बाजार में गिफ्ट आइटम की खरीददारी की।

विज्ञापन


राम बाजार में भी पूरे दिन सैलानियों की भीड़ रही। सैलानियों ने रिज मैदान पर घुड़सवारी और फोटोग्राफी का जमकर लुत्फ उठाया। सुबह से देर शाम तक जाखू रोप-वे में सैलानियों की भारी भीड़ रही। जाखू मंदिर में पूरे दिन सैलानियों का जमावड़ा लगा रहा। साइट सीन के लिए टैक्सियों की बुकिंग के चलते शहर के टैक्सी ऑपरेटर भी पूरे दिन व्यस्त रहे। लक्कड़ बाजार स्थित आई स्केटिंग रिंक में सैलानियों ने स्केटिंग का आनंद लिया।
विज्ञापन


कारोबार में पिछले साल से ज्यादा तेजी : हरजीत
शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरजीत सिंह मंगा ने बताया कि क्रिसमस पर सैलानियों की आमद बढ़ने से इस बार पिछले साल के मुकाबले कारोबार में ज्यादा तेजी आई है। अगले एक हफ्ते तक शहर में सैलानियों की भीड़ बने रहने की संभावना है। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, गिफ्ट शॉप सहित सभी दुकानदारों का अच्छा कारोबार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed