फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tourist

वीकेंड पर संडे को भी शहर सैलानियों से गुलजार

Sun, 06 Mar 2022 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
tourist
शिमला। वीकेंड पर संडे को भी हिल्सक्वीन शिमला सैलानियों से गुलजार रही। पूरा दिन रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों की चहलपहल रही। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और यूपी से बड़ी संख्या में वीकेंड पर सैलानी शिमला पहुंचे। रविवार को शहर के होटलों में 50 से 60 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रही। शनिवार को शिमला पहुंचे सैलानियों ने रविवार को कुफरी और नारकंडा का रुख किया।
विज्ञापन

सर्दियों में हुई भारी बर्फबारी शिमला के पर्यटन कारोबार के लिए संजीवनी साबित हुई है। कुफरी और नारकंडा में बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए वीकेंड पर भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। कुफरी की चोटियों पर अभी भी करीब 3 फुट बर्फ मौजूद है। नारकंडा की हाटू पीक पर 4 फीट के करीब बर्फ है। बर्फ में अठखेलियां करने के लिए रविवार को भी भारी संख्या में शिमला से सैलानी कुफरी और नारकंडा पहुंचे। शनिवार को शिमला और कुफरी के बीच छराबड़ा के पास ट्राला फंसने के कारण सड़क बंद होने से सैलानी कुफरी और नारकंडा नहीं जा पाए थे। शिमला में भी रविवार को पूरे दिन सैलानियों का तांता लगा रहा। सर्कुलर रोड की बहुमंजिला पार्किंग के सभी फ्लोर दोपहर दो बजे फुल हो गए। एचपीटीडीसी की लिफ्ट के बाहर भी देर शाम तक सैलानियों की कतारें लगी रही। रिज मैदान पर सैलानियों ने फोटोग्राफी और हार्स राइडिंग का जमकर लुत्फ उठाया। रोप-वे के जरिये जाखू जाने के लिए भी सैलानियों की भीड़ लगी रही। शहर के साथ लगते पर्यटन स्थल मशोबरा और नालदेहरा भी रविवार को सैलानियों से गुलजार रहे। शहर के प्रसिद्ध तारादेवी मंदिर जाने के लिए भी सैलानियों की भीड़ लगी रही। स्थानीय लोगों और पर्यटक वाहनों के कारण दोपहर के समय ट्रैफिक जाम की समस्या पेश आई।
विज्ञापन

कुफरी, नारकंडा की बर्फ कर रही सैलानियों को आकर्षित : मनु
ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन शिमला के महासचिव मनु सूद ने बताया कि कुफरी और नारकंडा की बर्फ सैलानियों को खूब आकर्षित कर रही है। वीकेंड पर शिमला आने वाले लगभग सभी टूरिस्ट कुफरी और नारकंडा जरूर जा रहे हैं। आने वाले हफ्तों में भी वीकेंड पर सैलानियों की आमद जारी रहने की उम्मीद है। इस हफ्ते रविवार को भी शहर में लगभग 50 से 60 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed