फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tourist session slow in shimla

Shimla News: मौसम की बेरुखी, जनवरी में पहली बार अधिकतर होटल खाली

Sun, 14 Jan 2024 07:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
tourist session slow in shimla
क्रिसमस और न्यू ईयर के बाद शिमला में घटी सैलानियों की आमद
विज्ञापन

कारोबारी मायूस, अब बर्फबारी की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में पहली बार जनवरी में शहर के अधिकतर होटल खाली हैं। मौसम की बेरुखी की वजह से सैलानी शिमला का रुख नहीं कर रहे हैं।
क्रिसमस और न्यू ईयर के बाद शिमला में सैलानियों की आमद घट गई है। इससे शहर के कारोबारी मायूस हो गए हैं। अब सभी लोगों को बर्फबारी से उम्मीद है। हैरानी की बात यह है कि जनवरी का आधा महीना बीत चुका है, लेकिन अभी तक बारिश तक नहीं हुई है। सूखा पड़ने की वजह से राजधानी में विंटर टूरिस्ट सीजन पूरी तरह से ठप है। सैलानी शिमला की जगह बर्फ वाले इलाकों का रुख कर रहे हैं। इस वीकेंड पर भी शिमला में होटलों के 30 से 40 फीसदी कमरे ही बुक रहे। आम तौर पर शिमला आने के लिए सैलानी करीब एक से दो महीना पहले योजना बनाना शुरू कर देते हैं। मौसम को देखते हुए जो लोग एक हफ्ते का टूर बनाकर शिमला आए थे, वह दो से तीन दिन में ही वापस जा रहे हैं। ज्यादातर सैलानी बर्फबारी के दीदार के लिए ही शिमला आते हैं।
गुजरात से अपने पूरे परिवार के साथ पहली बार शिमला घूमने आए वैभव और समीक्षा ने बताया कि पांच दिन तक यहां रुकने का प्लान बनाया था, लेकिन यहां का मौसम देखकर मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि जब तक शिमला में बर्फबारी नहीं होती, तब तक कारोबार बढ़ने की कोई उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

-----------------
विंटर टूरिस्ट सीजन में हर वर्ष 70 फीसदी तक रहते थे होटल पैक : मोहिंद्र सेठ
होटल एंड रेस्टोरेंट एसाेसिएशन के अध्यक्ष मोहिंद्र सेठ ने बताया कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि जनवरी में कारोबार ठप पड़ा है। हर वर्ष जनवरी में होटलों में 70 फीसदी तक कमरे बुक रहते थे। अगर बर्फबारी हो तो बुकिंग सौ फीसदी तक भी हो जाती थी। इस बार क्रिसमस और नए साल के बाद सैलानियों की आमद में लगातार गिरावट आ रही है। अब बर्फबारी के बाद ही कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहिंद्र सेठ, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसाेसिएशन, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed