{"_id":"628f75e721187a442608df8b","slug":"tourist-season-in-himachal-pradesh-delhi-to-dharamshala-air-ticket-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tourist Season in Himachal: दिल्ली से धर्मशाला का हवाई सफर सस्ता, लौटना महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tourist Season in Himachal: दिल्ली से धर्मशाला का हवाई सफर सस्ता, लौटना महंगा
Fri, 27 May 2022 10:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 27 May 2022 10:35 AM IST
सार
धर्मशाला से दिल्ली जाने का किराया 15,854 से 26,177 रुपये तक दर्शाया गया है। वीकेंड और पर्यटन सीजन के दौरान किराया आसमान छू रहा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में विमानन कंपनियों का विस्तार न होने का खामियाजा पर्यटकों को भारी-भरकम किराया चुकाकर भुगतना पड़ रहा है। पर्यटन सीजन के चलते कांगड़ा में सेवाएं देने वाली विमानन कंपनियों ने एकाएक हवाई सफर महंगा कर दिया है। यात्रियों को सफर दोगुने दाम चुकाकर करना पड़ेगा। ऑनलाइन बुकिंग वेबसाइट मेक माई ट्रिप से मिले आंकड़ों के अनुसार 28 मई को धर्मशाला से दिल्ली के लिए न्यूनतम हवाई किराया 6,898 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक है।
विज्ञापन
इसी दिन धर्मशाला से दिल्ली जाने का किराया 15,954 रुपये से शुरू होकर 20,000 रुपये तक है। अगर हम 29 मई के लिए दर्शाए गए हवाई किराये पर नजर दौड़ाएं तो राजधानी दिल्ली से धर्मशाला आने का न्यूनतम किराया 5,535 रुपये से शुरू होकर 11,966 रुपये तक है। इसी दिन धर्मशाला से दिल्ली जाने का किराया 15,854 से 26,177 रुपये तक दर्शाया गया है।
विज्ञापन
हैरानी इस बात की है कि ऑफ सीजन के दौरान यह किराया आम तौर पर एक समान ही रहता है, लेकिन वीकेंड और पर्यटन सीजन के दौरान आसमान छू रहा है। इसका पर्यटन नगरी धर्मशाला पर विपरीत असर पड़ रहा है। जानकारों की मानें तो प्रदेश में हवाई किराया बढ़ने का कारण एक तो कम फ्लाइटों का यहां लैंड होना है।
विज्ञापन
अन्य राज्यों में हवाई टिकट पर जीएसटी कम किया गया है। इसके चलते वहां किराया कम लगता है, लेकिन हिमाचल प्रदेश में उतरने वाले हवाई जहाजों की टिकट के लिए जीएसटी लगता है, जोकि टिकट महंगे होने का एक कारण है। कांगड़ा हवाई अड्डे की पट्टी का भी विस्तार किया जाना चाहिए, जिससे यहां उड़ानों की संख्या बढ़ाई जा सके। - डॉ. विशाल नेहरिया, उपाध्यक्ष, एडवेंचर टूअर ऑपरेटर एसोसिएशन, धर्मशाला