{"_id":"60cc8fd58ebc3e2a014aa7b8","slug":"tourist-s-raft-capsizes-in-beas-river-kullu-everyone-saved-safely","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: ब्यास में पलटी राफ्ट, चार पर्यटकों को सुरक्षित बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: ब्यास में पलटी राफ्ट, चार पर्यटकों को सुरक्षित बचाया
Fri, 18 Jun 2021 10:12 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 18 Jun 2021 10:12 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि ब्यास में एक राफ्ट पलटी है,लेकिन इसमें सवार सभी लोगों को बचाया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
ब्यास में पर्यटकों की राफ्ट पलटी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर बाशिंग स्थित पुलिस लाइन के पास ब्यास नदी में पर्यटकों से भरी राफ्ट पलटने का मामला सामने आया है। हालांकि राफ्ट पलटने के बाद चारों पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया। ब्यास नदी बरसात के चलते इन दिनों उफान पर है। ऐसे में बड़ा हादसा भी हो सकता था। पर्यटकों को रेस्क्यू करने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बबेली की तरफ से चार लोगों को लेकर आ रही एक राफ्ट जैसे ही पुलिस लाइन बाशिंग के सामने नदी में पहुंची तो यहां अचानक पलट गई। राफ्ट पलटने के बाद कुछ दूरी पर उसे रस्सी के सहारे रोका गया और राफ्ट सवार चारों सैलानियों को सुरक्षित बचाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान साथ में चल रहे अन्य राफ्ट चालक भी मदद के लिए आगे आए। इसके बाद सभी को ब्यास नदी से बाहर निकाला जा सका। हालांकि हादसे में कोई भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। कोरोना कर्फ्यू के चलते घाटी में पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग आदि पर पाबंदी लगी हुई थी। लेकिन बंदिशें हटते ही अब कुल्लू-मनाली आने वाले सैलानी ब्यास की जलधारा में राफ्टिंग के लिए उतर रहे हैं। पानी का बढ़ा हुआ जलस्तर आने वाले दिनों में मुश्किलें पैदा कर सकता है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि राफ्ट पलटने को लेकर अभी सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बरसात के मौसम को देखते हुए पर्यटकों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।
विज्ञापन