Manali: फोटो खिंचवाते ब्यास नदी में बहा उत्तर प्रदेश का पर्यटक, पुलिस और लोगों ने सुरक्षित बचाया
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि युवक सुरक्षित बचा लिया है। चेतावनी बोर्ड लगाने के बावजूद पर्यटक नदी तट पर जा रहे हैं। पर्यटकों से अपील है कि वे ऐसा न करे। पुलिस मामले कि जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्यटन नगरी मनाली में वोल्वो बस स्टैंड के समीप शुक्रवार को उत्तर प्रदेश का एक पर्यटक ब्यास नदी में बह गया। हालांकि, वहां मौजूद लोगों और पुलिस के जवानों ने उसे नदी से सुरक्षित बचा लिया।
जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय बबलू पुत्र रना प्रताप निवासी चंद्रलोक साबुन गोदाम मेरठ उत्तर प्रदेश वोल्वो बस स्टैंड के समीप ब्यास नदी के किनारे फोटो खिंचवा रहा था। अचानक वह नदी में गिर गया। लगभग 200 मीटर तक बहने के बाद वह बीच नदी में फंस गया। सरहनीय लोगों ने उसे निकालने के प्रयास शुरू किए। साथ ही पुलिस को भी इसकी सूचना दी। पुलिस के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि युवक सुरक्षित बचा लिया है। चेतावनी बोर्ड लगाने के बावजूद पर्यटक नदी तट पर जा रहे हैं। पर्यटकों से अपील है कि वे ऐसा न करे। पुलिस मामले कि जांच कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.