{"_id":"5cfbaac7bdec22072f0a1794","slug":"tourist-died-of-while-bathing-in-river-at-kangra-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: नदी में नहाते समय डूबने से एक सैलानी की मौत, हरियाणा से घूमने आए थे चार दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: नदी में नहाते समय डूबने से एक सैलानी की मौत, हरियाणा से घूमने आए थे चार दोस्त
Sat, 08 Jun 2019 07:46 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 08 Jun 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा जिले की पर्यटन नगरी बरोट-मुल्थान में ऊहल नदी में नहाते समय हरियाणा के पर्यटक की पानी के बहाव में बहने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान राम चंद पुत्र सुभाष चंद निवासी हाउस नंबर 1193, सेक्टर 2 रोहतक (हरियाणा) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राम चंद अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ बरोट घूमने आया था। शनिवार को पर्यटक ऊहल नदी में नहाने गए थे कि इस दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
राम के दोस्तों धर्म देव पुत्र रामस्वरूप निवासी रोहतक और आनंद प्रकाशपुत्र भूमि सिंह निवासी रोहतक और मंजीत पुत्र नफे राम ने बताया कि वे सभी दोस्त रोहतक से शुक्रवार को यहां घूमने आए थे। शनिवार सुबह 10 बजे वे ऊहल नदी में नहाने गए।
विज्ञापन
नदी में बहाव का पता नहीं चला और राम चंद करीब 250 मीटर दूर पानी के तेज बहाव में बह गया। उन्होंने स्थानीय लोगों की सहायता से राम को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
हादसे की सूचना पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने मुल्थान चौकी को दी। पुलिस चौकी मुल्थान के हेड कांस्टेबल संजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर गई थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल बैजनाथ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। मृतक के दोस्तों के बयान लिए गए हैं।