{"_id":"65c239653a444e0c8d0140b7","slug":"tourism-business-in-himachal-gets-boost-due-to-snowfall-occupancy-reaches-100-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Tourism: बर्फबारी से हिमाचल में पर्यटन कारोबार को मिली रफ्तार, ऑक्यूपेंसी 60 फीसदी तक पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Tourism: बर्फबारी से हिमाचल में पर्यटन कारोबार को मिली रफ्तार, ऑक्यूपेंसी 60 फीसदी तक पहुंची
Wed, 07 Feb 2024 11:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:00 AM IST
सार
हिमाचल में पर्यटन कारोबार को रफ्तार मिली है। जनवरी के आखिरी सप्ताह में प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर औसतन ऑक्यूपेंसी 30 से 40 फीसदी तक थी।
विज्ञापन
बर्फबारी से हिमाचल में पर्यटन कारोबार को मिली रफ्तार
- फोटो : संवाद
विस्तार
बर्फबारी से हिमाचल में पर्यटन कारोबार को रफ्तार मिली है। जनवरी के आखिरी सप्ताह में प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर औसतन ऑक्यूपेंसी 30 से 40 फीसदी तक थी। 31 जनवरी के बाद हिमाचल में बर्फबारी का क्रम शुरू हुआ। जिसके बाद फरवरी के पहले सप्ताह में ऑक्यूपेंसी बढ़ कर 50 से 60 फीसदी तक पहुंच गई है। हालांकि वीकेंड पर शिमला और मनाली में होटलों के 70 फीसदी तक कमरे बुक हो रहे हैं। हिमाचल के मुकाबले सैलानी कश्मीर और उत्तराखंड का अधिक रुख कर रहे हैं। हिमाचल में होटलों के कमरे कश्मीर और उत्तराखंड के मुकाबले सस्ते हैं, दिल्ली से आवाजाही का खर्च भी कम है।
विज्ञापन
बावजूद कश्मीर और उत्तराखंड के लिए सैलानी अधिक आकर्षित हो रहे हैं। व्यापक प्रचार प्रसार के चलते हिमाचल के मुकाबले अधिक संख्या में सैलानी कश्मीर और उत्तराखंड जा रहे हैं। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि जनवरी के आखिरी हफ्ते में बर्फबारी से पहले हिमाचल में 35 से 38 फीसदी ऑक्यूपेंसी थी, जो बर्फबारी के बाद 55 से 58 फीसदी तक पहुंच गई है। करीब 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। हिमाचल में पर्यटन को लेकर प्रचार प्रसार के अभाव में सैलानी कश्मीर और उत्तराखंड अधिक संख्या में जा रहे हैं।
विज्ञापन