फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tomatoes of Solan continue to shine, farmers Happy, business of 5.10 crores in 17 days

Heemsohna Tomato: सोलन के टमाटर की चमक बरकरार, किसान गदगद, 17 दिन में 5.10 करोड़ का कारोबार

Tue, 04 Jul 2023 05:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Jul 2023 05:48 PM IST
सार

सब्जी मंडी सोलन में 18 जून से लेकर 4 जुलाई तक टमाटर का करीब 5.10 करोड़ रुपये का कारोबार हो चुका है। हालांकि अभी जिला सोलन के कुछ क्षेत्रों से ही टमाटर का सीजन शुरू हुआ है।

विज्ञापन
Tomatoes of Solan continue to shine, farmers Happy, business of 5.10 crores in 17 days
सोलन मंडी मे पहुंचा टमाटर। - फोटो : संवाद

विस्तार

सब्जी मंडी सोलन में हिमसोना टमाटर की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। मंडी में बेहतर दाम मिलने से किसान गदगद हैं। मंगलवार को भी हिमसोना टमाटर थोक में 100 रुपये प्रतिकिलो बिका यानी 25 किलो की क्रेट 2,500 रुपये में बिकी। जबकि टमाटर की दूसरी किस्मों के दाम 1700 से 2000 रुपये तक प्रति क्रेट रहे। इन दिनों सोलन का टमाटर दिल्ली, राजस्थान, यूपी समेत अन्य राज्यों में सप्लाई हो रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी सोलन में 18 जून से लेकर 4 जुलाई तक टमाटर का करीब 5.10 करोड़ रुपये का कारोबार हो चुका है। हालांकि अभी जिला सोलन के कुछ क्षेत्रों से ही टमाटर का सीजन शुरू हुआ है। टमाटर के लिए मशहूर बसाल, देवठी, धरोट, कंडाघाट समेत जौणाजी क्षेत्र की बहुत कम खेप मंडी तक पहुंची है। टमाटर के दाम भी किसानों को ग्रेड के हिसाब से मिल रहे हैं। वहीं अब सिरमौर से भी मंडियों में टमाटर की सप्लाई आने लगी है।
विज्ञापन


बाहरी राज्यों के लिए भेजे 34,000 क्रेट
मंडी से बाहरी राज्यों के लिए 34,000 क्रेट बाहरी राज्यों के लिए सप्लाई किए जा चुके हैं। पिछले वर्ष जुलाई माह तक टमाटर का एक करोड़ का कारोबार भी नहीं हो पाया है। जबकि टमाटर की खेप इस वर्ष से अधिक पहुंच गई थी। पिछले वर्ष जुलाई माह में बाजार में टमाटर 10 से 20 रुपये प्रति किलो मिल रहे थे। जबकि इस बार टमाटर थोक मंडी में ही 80 से 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। बाजार में टमाटर के दाम 100 से 120 रुपये प्रति किलो लोगों को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में हिमसोना टमाटर की अधिक मांग है। हालांकि हिमसोना अभी बहुत कम पहुंच रहा है। इसके दाम भी किसानों को ग्रेड के हिसाब से मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में सोलन के पूरे क्षेत्र से टमाटर शुरू हो जाएगा। वहीं किसानों को अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है। पिछले वर्ष प्रदेश समेत बाहरी राज्यों में टमाटर की अधिक पैदावार से टमाटर के दामों में भी भारी गिरावट आई थी। -डॉ. रविंद्र शर्मा, सचिव, मंडी समिति सोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed