Solan News: मंडियों में गिरे टमाटर के दाम, 18 से 50 रुपये किलो बिका
सब्जी मंडियों में बंगलूरु और नासिक का टमाटर आने से हिमाचल के लाल सोना टमाटर के दाम गिर गिए हैं। दो सप्ताह पहले जहां मंडी में बी ग्रेड के टमाटर का क्रेट 1,800 रुपये तक बिक रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहरी राज्यों की सब्जी मंडियों में बंगलूरु और नासिक का टमाटर आने से हिमाचल के लाल सोना टमाटर के दाम गिर गिए हैं। दो सप्ताह पहले जहां मंडी में बी ग्रेड के टमाटर का क्रेट 1,800 रुपये तक बिक रहा था। अब मंडी में एक ग्रेड टमाटर को भी इतने दाम नहीं मिल पा रहे हैं। वीरवार को सब्जी मंडी सोलन में ए ग्रेड का टमाटर 1,250 रुपये क्रेट बिका। मंडी में ग्रेड के हिसाब से टमाटर 18 से 50 रुपये प्रतिकिलो बिका। जबकि पुराना हो चुका अगेती फसल का टमाटर 500 रुपये क्रेट बिक रहा है। मंडी समिति और आढ़तियों की माने तो आने वाले दिनों में टमाटर के दाम में और गिरावट होने की संभावना है।
बंगलूरु, नासिक का टमाटर कोलकाता, दिल्ली की बड़ी मंडियों में भारी मात्रा पहुंचना शुरू हो गया है। बड़ी मंडियों से आने वाले कारोबारियों ने भी सोलन मंडी आना बंद कर दिया है। यह कारोबारी अब बंगलूरू और नासिक के टमाटर की खरीद ही कर रहे हैं। यह उन्हें सोलन के टमाटर से सस्ता पड़ रहा है। हालांकि जिले के कुछ किसान सीधे अपने टमाटर लेकर पानीपत, सोनीपत की मंडियों में पहुंच रहे हैं। जहां पर टमाटर का एक क्रेट सोलन से 200 से 400 रुपये अधिक दाम में बिक रहा है। इन दिनों जिले में बिछेती फसल तैयार हो गई है।
जिसका टमाटर ए ग्रेड का है, लेकिन अब किसानों को पहले की तरह टमाटर के दाम नहीं मिल पा रहे हैं। आने वाले दिनों में यदि टमाटर के दामों में और अधिक गिरावट आती है, तो बिछेती फसल तैयार करने वाले किसान अपनी लागत भी पूरी नहीं कर पाएंगे। उधर, मंडी समिति सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि बाहरी राज्यों से दिल्ली, कोलकाता समेत अन्य मंडियों में टमाटर की आवक शुरू हो गई है। जिस कारण सोलन के टमाटर के दाम कम हो गए हैं। आने वाले दिनों में दाम और कम हो सकते हैं। सोलन में वीरवार को टमाटर ग्रेड के हिसाब से 18 से 50 रुपये किलो के बीच बिका है।