फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Toll tax will have to be paid at two places on the fourlane between Mandi and Manali, travel will become expen

Himachal: मंडी से मनाली के बीच फोरलेन पर फिर दो जगह देना होगा टोल टैक्स, महंगा होगा सफर

Sun, 03 Nov 2024 09:56 AM IST
Krishan Singh राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sun, 03 Nov 2024 09:56 AM IST
सार

दोनों बैरियर को वर्ष 2023 में आई प्राकृतिक आपदा के बाद बंद कर दिया था। 
   अब करीब 16 महीने बाद इसे इसी माह के आखिर में शुरू करने की तैयारी है। 

विज्ञापन
Toll tax will have to be paid at two places on the fourlane between Mandi and Manali, travel will become expen
किरतपुर-मनाली फोरलेन - फोटो : संवाद

विस्तार

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर टकोली और डोहलूनाला में फिर टोल टैक्स वसूलने की तैयारी है। इससे सफर अब महंगा होगा। दोनों बैरियर को वर्ष 2023 में आई प्राकृतिक आपदा के बाद बंद कर दिया था। अब करीब 16 महीने बाद इसे इसी माह के आखिर में शुरू करने की तैयारी है। यह साफ है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यहां पहले के मुकाबले कम टोल टैक्स ही वसूलेगा। प्राधिकरण के अधिकारी फाेरलेन मरम्मत की स्थिति के अनुसार ही टोल टैक्स का निर्धारण करेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ग्राउंड रिपोर्ट: आपदा के 15 माह बाद भी नहीं भरे पहाड़ के जख्म, झूला पुल के सहारे चल रही जिंदगी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


पूर्व में टकोली में एलएमवी का 110 रुपये और डोहलूनाला में एलएमवी का 80 रुपये टोल टैक्स लिया जाता था, लेकिन वर्ष 2023 में आई आपदा ने पंडोह से मनाली तक फोरलेन तहस-नहस कर दिया। इसके बाद एनएचएआई ने दोनों बैरियर पर टोल टैक्स वसूलना बंद कर दिया था।  एनएचएआई परियोजना निदेशक वरुण चारी ने कहा कि टकोली टोल 16 जून, 2023 को शुरू हुआ था व 22 अगस्त को बंद कर दिया था। अब इस माह शुरू करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed