फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tokyo Olympics: Padmashree Charanjit Singh statement regarding women and men hockey team victory

टोक्यो ओलंपिक: पद्मश्री चरणजीत सिंह बोले- महिलाओं की राह आसान, पुरुष टीम के लिए मेडल चुनौती

Tue, 03 Aug 2021 02:27 AM IST
Krishan Singh राकेश राणा, अमर उजाला, ऊना
राकेश राणा, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Aug 2021 02:27 AM IST
सार

अमर उजाला से खास बातचीत में पद्मश्री चरणजीत सिंह ने कहा कि दोनों टीमों का सेमीफाइनल में पहुंचना उनके लिए खुशी भरा लम्हा है। पुरुषों में इस समय आस्ट्रेलिया टीम सबसे मजबूत दिख रही है, लेकिन भारत उलटफेर कर सकता है। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics: Padmashree Charanjit Singh statement regarding women and men hockey team victory
पद्मश्री चरणजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

1964 के मास्को ओलंपिक में देश को स्वर्ण पदक जिताने वाले हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चरणजीत सिंह मानते हैं कि मेडल के लिए इस बार महिला हॉकी टीम का राह आसान दिख रही है। पुरुषों के लिए चुनौती आसान नहीं है। दोनों टीमों के अब तक के प्रदर्शन पर पूर्व ओलंपियन ने कहा कि कई सालों बाद टीमों ने पुराना प्रदर्शन दोहराया है। खासकर पुरुष टीम ने। उन्हें उम्मीद है कि बेल्जियम की बाधा को भी पुरुष टीम पार कर लेगी। उम्मीद है कि पुरुष टीम भी मेडल लाएगी। 

विज्ञापन


अमर उजाला से खास बातचीत में पद्मश्री चरणजीत सिंह ने कहा कि दोनों टीमों का सेमीफाइनल में पहुंचना उनके लिए खुशी भरा लम्हा है। पुरुषों में इस समय आस्ट्रेलिया टीम सबसे मजबूत दिख रही है, लेकिन भारत उलटफेर कर सकता है। अब तक प्रदर्शन के बाद लग रहा है कि भारतीय महिला टीम मेडल के साथ भारत लौटेगी। भारत की स्थिति लंबे अरसे के बाद हाकी में ओलंपिक में मजबूत दिख रही है।
विज्ञापन


संयोग: टोक्यो ओलंपिक में भारत ने जीता था गोल्ड
इस बार संयोग यह है कि साल 1964 में टोक्यो में ही ओलंपिक खेलें हुई थी। इन खेलों में चरणजीत सिंह की अगुवाई में भारत की टीम ने गोल्ड जीता था। इस बार भी टोक्यो में ओलंपिक खेलें हो रही हैं। भारत गोल्ड जीतने से महज दो कदम दूरी पर है। देखना होगा कि क्या टोक्यो का संयोग भारत के लिए मेडल जिताएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


94 साल की उम्र में जर्सी पहन नियमित देखते हैं हॉकी मैच
94 साल की उम्र में भी चरणजीत सिंह का हॉकी के प्रति लगाव देखते ही बनता है। वे हॉकी का हर मैच देख रहे हैं। भारत का हौसला बढ़ाने के लिए वे टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैच देखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed