हिमाचल में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की मौत, 96 नए पॉजिटिव, जानें कहां कितने सक्रिय केस
- हिमाचल में एक और कोरोना संक्रमित की मौत
- प्रदेश में कोरोना के 96 नए मामले
- कोरोना सक्रिय केसों की संख्या 1256 पहुंची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई है। रविवार को कांगड़ा जिले की 71 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं प्रदेश में कोरोना वायरस के 96 नए मामले आए हैं। कांगड़ा जिले में 23, सोलन 19, हमीरपुर 11, मंडी 10, ऊना 11, कुल्लू चार, शिमला 11, सिरमौर पांच, चंबा और बिलासपुर में एक-एक नया मामला आया है। कांगड़ा जिले में दो विद्यार्थी और एक स्कूल का कर्मचारी भी पॉजिटिव आया है।
उधर, प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना की जांच के लिए 5126 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 3201 की रिपोर्ट निगेटिव और 1866 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। इसके साथ ही प्रदेश के कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 60678 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 1256 हो गए हैं। अब तक 58398 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 1005 की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 77 चंबा पांच, हमीरपुर 85, कांगड़ा 248 , किन्नौर चार, लाहौल-स्पीति शून्य, कुल्लू 23, मंडी 55, शिमला 138, सिरमौर 65, सोलन 175 और ऊना जिले में 381 है।
कोरोना पर आस्था भारी, छुट्टी के दिन 65 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
हिमाचल में भले ही कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा हो, लेकिन मंदिरों और शक्तिपीठों में आस्था के चलते रविवार को 65 हजार श्रद्धालु पहुंचे। रविवार को सुबह चार बजे से ही लाइनें लग गई थीं। देर शाम तक माथा टेकने का दौर जारी रहा।
जवालामुखी मंदिर व दियोटसिद्ध-शाहतलाई में 20-20 हजार, चिंतपूर्णी और बज्रेश्वरी मंदिर में 10-10 हजार, चामुंडा में 1500 श्रद्धालुओं ने छुट्टी के दिन दर्शन किए। हालांकि, बाबा बड़भाग सिंह गुरुद्वारा मैड़ी में मेले के पहले दिन कम ही श्रद्धालु आए। पंजाब में कोरोना के प्रकोप के चलते मैड़ी में बिना निगेटिव रिपोर्ट के प्रवेश पर रोक है। उधर, प्रदेश के अन्य छोटे मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की संख्या में कोरोना का रविवार को कोई प्रभाव नहीं दिखा।