फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   todays active corona cases of shimla himachal 05 march 2021, two covid death recorded

हिमाचल: दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत, 79 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केसों का आंकड़ा

Fri, 05 Mar 2021 09:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Mar 2021 09:01 PM IST
सार

  • हिमाचल में दो कोरोना संक्रमितों की मौत
  • प्रदेश में कोरोना के 79 नए मामले
  • सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या 589 पहुंची

विज्ञापन
todays active corona cases of shimla himachal 05 march 2021, two covid death recorded
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। कांगड़ा जिले के 58 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वहीं, सोलन जिले के नंदपुर की 70 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला की पीजीआई में मौत हो गई है। प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 79 नए मामले आए हैं। कांगड़ा जिले में 20, सिरमौर 25, ऊना 18,  सोलन 10, मंडी तीन, हमीरपुर दो और शिमला में एक नया मामला आया है। 

विज्ञापन


जीपीएस मालूवाल की एक छात्रा पॉजिटिव
ऊना जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत 18 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जीपीएस मालूवाल की एक स्कूली छात्रा भी कोरोना संक्रमित निकली है। सीएमओ ऊना डॉक्टर रमन कुमार शर्मा ने बताया कि सभी मामलों में हेल्थ प्रोटोकॉल के अनुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन


जानें किस जिले में कितने सक्रिय केस
प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना की जांच के लिए 4442 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 3986 की रिपोर्ट निगेटिव और 422 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। इसके साथ ही प्रदेश के कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 59014 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 589 हो गए हैं। अब तक 57428 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 984 की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 33 , चंबा सात, हमीरपुर 16, कांगड़ा 255, किन्नौर सात, कुल्लू 15, मंडी 21, शिमला 46, सिरमौर 62, सोलन 58  और ऊना जिले में 69 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ रहा कोरोना, तीन-चार दिन देखने के बाद कैबिनेट में लेंगे फैसला: जयराम
हिमाचल में कोरोना फिर से पांव पसारने लगा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा में कहा कि कोरोना कभी जाते तो कभी आते दिख रहा है। कोरोना पूर्ण रूप से खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में हिमाचल की जनता को एहतियात बरतने की सख्त जरूरत है। प्रदेश सरकार तीन-चार दिन देखेगी और मामले बढ़ते हैं तो उचित कदम उठाने पड़ेंगे। सरकार 10 मार्च के आसपास कैबिनेट बैठक बुलाएगी। इसमें में विस्तृत चर्चा होगी।

सीएम ने कहा कि हिमाचल में अब संक्रमण न फैले, इसको लेकर सरकार को सख्त निर्णय लेने पड़ेंगे तो लेंगे। सरकार ने डीसी, एसडीएम, बीडीओ, और सीएमओ को सतर्क रहने को कहा है। उधर, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की राज्य कार्यकारी समिति ने सभी जिलों व विभागों के अधिकारियों को गृह मंत्रालय की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए हैं। ये दिशा निर्देश हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की वेबसाइट https://hpsdma.nic.in  पर उपलब्ध हैं।
 

कोरोना के चलते बिलासपुर एम्स में ओपीडी शुरू करने में हुई देरी 

कोरोना के चलते बिलासपुर जिले के कोठीपुरा में निर्माणाधीन एम्स में ओपीडी शुरू करने में देरी हुई है। ओपीडी के लिए सामान और उपकरण खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने यह जानकारी विधायक रामलाल ठाकुर की ओर से पूछे गए लिखित प्रश्न के उत्तर में दी। राजीव सैजल ने कहा कि निर्माणाधीन एम्स के कार्य में कोरोना की वजह से सरकार को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। एम्स का निर्माण कार्य ईपीसी मॉडल पर एनबीसीसी (इंडिया) लि. को सौंपा गया है। जो भी हानि होगी, वह निर्माण कंपनी वहन करेगी। एम्स में एमबीबीएस के पहले बैच की कक्षाएं जनवरी 2021 से शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि एम्स का निर्माण कार्य पूरा करने की तारीख 31 दिसंबर, 2021 निर्धारित हुई है। 

कोविड से बचाव पर खर्च किए 63 करोड़ : सैजल
 हिमाचल प्रदेश सरकार ने कारोना संक्रमण से बचाव पर 63 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने यह जानकारी विधायक जगत सिंह नेगी, रामलाल ठाकुर और रमेश ध्वाला के लिखित प्रश्न के उत्तर में दी। कहा कि कोविड केयर, कोविड हेल्थ सेंटर, कोविड अस्पतालों में वेंटिलेटर और अन्य सुविधाएं ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन कंसंटरेटर, मेनोफोल्ड, बिस्तरों की संख्या में बढ़ोतरी जैसी सुविधाएं मुहैया करवाई गईं। कोविड सेंटरों और अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध करवाए गए हैं।  केंद्र सरकार ने हिमाचल को 500 वेंटिलेटर दिए हैं। 250 वेंटिलेटर हाल ही में हिमाचल सरकार को उपलब्ध हुए हैं। मरीजों को अस्पताल लाने के लिए 108 एंबुलेंस लगाई गईं। 11 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस विभिन्न जगह तैनात की गईं। जननी सुरक्षा कार्यक्रम के तहत 20 वैन कोरोना सैंपल एकत्रित करने में लगाई गईं। घर-द्वार ई-संजीवनी ओपीडी शुरू की गई। सरकार ने अप्रैल 2020 में एक्टिव मामलों का पता लगाने के लिए अभियान चलाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed