{"_id":"65210803d2f746f8e80773e9","slug":"today-last-date-to-exchange-2000-rupee-notes-at-banks-in-shimla-himachal-pradesh-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अंतिम दिन लोगों ने बैंक में बदलवाए दो हजार रुपये के नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अंतिम दिन लोगों ने बैंक में बदलवाए दो हजार रुपये के नोट
Sat, 07 Oct 2023 12:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:56 PM IST
सार
युको बैंक ब्रांच मालरोड में शाम तक 3.50 लाख के दो हजार के नोट जमा हुए।
विज्ञापन
नोट बदलवाने बैंक पहुंचे लोग।
- फोटो : संवाद
विस्तार
दो हजार रुपये के नोट जमा करवाने की अंतिम तारीख के चलते शनिवार को राजधानी के बैंकों में नोट जमा करने के लिए लोग जुटे रहे। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि इस दौरान ज्यादातर लोगों ने ब्रांचों से आए नोट ही बैंकों में जमा किए।
विज्ञापन
भारतीय रिज़र्व बैंक ने नोट जमा करवाने की तिथि 7 अक्तूबर तक बढ़ाई थी। 8 अक्तूबर से दो हजार के नोट चलना बंद हो जाएंगे। युको बैंक ब्रांच मालरोड में शाम तक 3.50 लाख के दो हजार के नोट जमा हुए।
विज्ञापन
एसबीआई ब्रांच माल रोड की कनिष्ठ सहयोगी प्रितिका ने बताया कि आज कम लोग नोट बदलने के लिए आए। वहीं दूसरी तरफ कई अन्य बैंकों में भी लोगों ने दो हजार के नोट बदलवाए। हाालांकि लोगों का कहना था कि उन्होंने अधिकतर नोट पहले ही बैंकों में जमा करवा दिए हैं। कुछ लोग ऐसे थे जिन्हें पता नहीं वही आज नोट बदलवाने पहुंचे थे।
विज्ञापन