फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   To prevent police Accused jump from  5th floor of the hotel, Death

पुलिस से बचने के लिए होटल की 5वीं मंजिल से लगा दी छलांग, मौत

Mon, 29 Oct 2018 11:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनयना देवी/स्वारघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनयना देवी/स्वारघाट Updated Mon, 29 Oct 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
To prevent police Accused jump from  5th floor of the hotel, Death

दो हत्याओं का प्रयास करने और अन्य मामलों में वांछित आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए होटल की 5वीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना श्रीनयना देवी बस अड्डे के समीप एक निजी होटल में रविवार सुबह पेश आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के होशियारपुर जिले के पुंगो गांव के जितेंद्र (29) पर दो हत्याओं के प्रयास करने, चेन छीनने और लड़की को भगाने का मामला दर्ज था। जितेंद्र ने कुछ दिन पूर्व प्रीतपाल नामक व्यक्ति को तीन गोलियां मारी थीं, उसके बाद पंजाब पुलिस को जितेंद्र की जोरशोर से तलाश थी।
विज्ञापन


दो बच्चों के पिता जितेंद्र का धर्मशाला की एक लड़की से अफेयर था। वह उस लड़की को धर्मशाला से आनंदपुर साहिब लेकर आया। लड़की के परिवार वालों ने उसके गायब होने की भी शिकायत दर्ज करवाई थी। आनंदपुर साहिब में उसने अपनी प्रेमिका के लिए कुछ कपड़े खरीदे और रात को नयनादेवी आकर होटल में कमरा किराये पर ले लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच पंजाब पुलिस को सूचना मिली कि जितेंद्र नयना देवी में एक लड़की के साथ बस अड्डे के पास एक निजी होटल में ठहरा है। रात को ही पुलिस ने होटल में दबिश दी और कमरे का दरवाजा खुलवाया। जितेंद्र ने दरवाजा खोलते ही जब पुलिस को सामने देखा तो उसने तुरंत कमरे के पीछे का दरवाजा खोलकर पांचवीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही वह बुरी तरह से घायल हो गया।

इसके बाद उसे आनंदपुर साहिब अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जितेंद्र कई आपराधिक मामलों में शामिल था। गत रात इसने होटल की पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। होटल से बरामद लड़की को पुलिस ने उसके परिवार वालों को सौंप दिया है।


पहले भी एक आरोपी ने पहाड़ी से लगाई थी छलांग
कुछ दिन पहले भी श्रीनयना देवी बस अड्डे के पास ऐसा ही मामला सामने आया था। इसमें एक व्यक्ति ने पुलिस से बचने के लिए मंदिर के साथ एक पहाड़ी से छलांग लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed