फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   To dispose of sanitary pads Masiki Bhasam Chulha invented

अब इस्तेमाल सेनेटरी नैपकिन से दूषित नहीं होगा पर्यावरण

Sun, 28 Oct 2018 12:42 PM IST
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 28 Oct 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
To dispose of sanitary pads Masiki Bhasam Chulha invented

इस्तेमाल हो चुके सेनेटरी नैपकिन से पर्यावरण को अब नुकसान नहीं पहुंचेगा। सीवर, कचरे के गड्ढों, मैदानों और जल स्रोतों में बड़े पैमाने पर जमा हो रहे सेनेटरी नैपकिनों के निपटारे के लिए किन्नौरी स्वयं सहायता समूह ने ‘मासिकी भस्म चूल्हा’ तैयार किया है। तेल के टीन (पीपा) से यह चूल्हा तैयार किया गया है।

विज्ञापन


इसमें बाहर से मिट्टी और गोबर का लेप किया गया है। एक चीमनी रखी गई है जबकि इस्तेमाल हो चुकी सेनेटरी नैपकिन को डालने के लिए जगह भी बनाई गई है। बीच में जाली और नीचे से लकड़ी डालने के लिए जगह रखी गई है ताकि आसानी से नैपकिन का निपटारा किया जा सके।
विज्ञापन


धर्मशाला में चल रहे सरस मेले में ‘मासिकी भस्म चूल्हा’ के स्टॉल पर हर किसी के कदम रुक रहे हैं। कुल्लू जिला के विकास खंड नग्गर के किन्नौरी स्वयं सहायता समूह ने कबाड़ के जुगाड़ से बनी वस्तुओं के स्टॉल लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

To dispose of sanitary pads Masiki Bhasam Chulha invented

स्टॉल में ‘मासिकी भस्म चूल्हा’ भी रखा गया है जिसमें महिलाएं नैपकिन को भस्म कर सकती हैं। किन्नौरी स्वयं सहायता समूह नग्गर से अभी तक सिर्फ 11 महिलाएं जुड़ी हैं, जिन्होंने घर के कबाड़ से बेहतर वस्तुएं तैयार की हैं। स्टॉल संचालिका सुमिता, दविना और मेघा ने बताया कि उन्हें घर के कबाड़ से ऐसे उत्पाद बनाने का आइडिया बीडीओ नग्गर कल्याणी गुप्ता ने दिया है। 

फूलदान, आसन और कुशन भी कर रहे लोगों को आकर्षित
मेले में प्लास्टिक व शीशे की बेकार बोतलों से फूलदान, महिलाओं के पुराने दुपट्टे से बैठने के लिए आकर्षक आसन तैयार किए गए हैं। इसके अलावा दर्जी के कटिंग के बाद रहने वाले बेकार छोटे कपड़ों से भी छोटे कुशन बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed