हिमाचल से लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा पर तीरथ सिंह रावत ने ये कहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भाजपा न सिर्फ 2014 का लक्ष्य दोहराएगी बल्कि जीत के साथ वोट प्रतिशत भी बढ़ाएगी। रावत ने कहा कि संगठन जन-जन तक सिर्फ मोदी के काम को पहुंचाकर वोट मांगेगा।
प्रत्याशी के नाम पर रावत ने कहा कि पार्टी ही प्रत्याशी है और मोदी ही चेहरा। भाजपा का प्रत्याशी संगठन के बल पर चुनाव लड़ता और जीतता है। यही कारण है कि तीन लोकसभा क्षेत्रों में हमने बूथ के बाद पन्ना प्रमुखों का भी सम्मेलन कराया है।
प्रदेश सरकार ने भी एक साल में हिमाचल में विकास के नए आयाम दिए हैं। सरकार को जनता के द्वार तक पहुंचाने और उसकी समस्या का मौके पर निस्तारण करने के लिए जनमंच जैसा लोकप्रिय कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिसकी राष्ट्रीय स्तर तक पर चर्चा हो रही है।
सर्वे के आधार पर टिकट निर्धारित हाेंगे
पिछली कांग्रेस सरकार में नेता सिर्फ अपनी सेवा करने पर ध्यान देते थे। वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस की तरह प्रत्याशी के लिए आवेदन नहीं मांगती बल्कि सर्वे के आधार पर टिकट निर्धारित करती है।
कहा कि हर पदाधिकारी का पूरा कामकाज कंप्यूटर में बंद है, इसलिए पार्टी सही समय पर प्रत्याशियों का एलान करेगी। गठबंधन पर तंज कसते हुए रावत ने कहा कि घोड़े और बैल की जोड़ी के सहारे खेत नहीं जोता जाता है।
एक और प्रश्न का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए उम्र की सीमा जैसा कोई नियम नहीं है। राफेल विवाद पर वे बोले कि जिस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुका है, उसे उठाने का किसी भी दल को फायदा नहीं होगा। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, प्रदेश के मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार और जिला मीडिया प्रभारी करण नंदा भी उपस्थित थे।