फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tibetan spiritual leader Dalai Lama said Buddha's teachings tell to practice both kindness and wisdom togethe

धर्मशाला: दलाईलामा बोले- दया और प्रज्ञा दोनों का एक साथ अभ्यास करना बताती हैं बुद्ध की शिक्षाएं

Fri, 05 May 2023 06:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 May 2023 06:07 PM IST
सार

दलाईलामा ने कहा कि इस विशेष अवसर पर मैं अपने आध्यात्मिक भाइयों और बहनों से आग्रह करता हूं कि वे सार्थक जीवन व्यतीत करें और दूसरों के कल्याण के लिए समर्पित रहें। प्रेम दुनिया में शांति और सद्भावना की कुंजी है।

विज्ञापन
Tibetan spiritual leader Dalai Lama said  Buddha's teachings tell to practice both kindness and wisdom togethe
मैक्लोडगंज में तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण के शुभ अवसर पर दुनिया भर में बसे बौद्ध अनुयायियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बोधगया में भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। ज्ञान प्राप्ति के बाद बुद्ध ने यहीं पर चार आर्य सत्यों, निर्वाण तक पहुंचने के 37 खंडों और मानव कल्याण के लिए जरूरी ज्ञान की अन्य अवस्थाएं बताई थीं। बुद्ध की शिक्षाओं के केंद्र में दया और प्रज्ञा दोनों का ही एक साथ अभ्यास जरूरी बताया गया है। निर्वाण प्राप्ति के लिए परोपकार की भावना यानी बोद्धिचित्त का अभ्यास ही महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं का सार है।

विज्ञापन


जितना अधिक हम दूसरों की भलाई के प्रति संवेदनशील होंगे, उतना अधिक ही दूसरे हमारे लिए प्रिय बनेंगे। इससे हम दूसरों पर अपनी निर्भरता को पहचान सकेंगे और हमें हमेशा याद रहेगा कि दुनिया के आठ बिलियन लोग खुशी प्राप्त करने और दुख से दूर रहने की कामना कर रहे हैं। दलाईलामा ने कहा कि इस विशेष अवसर पर मैं अपने आध्यात्मिक भाइयों और बहनों से आग्रह करता हूं कि वे सार्थक जीवन व्यतीत करें और दूसरों के कल्याण के लिए समर्पित रहें। प्रेम दुनिया में शांति और सद्भावना की कुंजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed