{"_id":"5b76d31442c792466f4a0741","slug":"tibetan-religious-leader-dalai-lama-statement-over-atal-bihari-vajpayee","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मगुरु दलाईलामा बोले - तिब्बतियों के मित्र थे अटल जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मगुरु दलाईलामा बोले - तिब्बतियों के मित्र थे अटल जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Fri, 17 Aug 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा दुख जताया है। दलाईलामा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने हमेशा तिब्बती लोगों का समर्थन किया।
विज्ञापन
उनकी पालक बेटी नमिता भट्टाचार्य को लिखे पत्र में दलाईलामा ने कहा कि भारत ने एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नेता खो दिया है। मैं और अटल जी नियमित रूप से मुलाकात करते थे। मैं उनके घर पर भी जाता था।
विज्ञापन
वाजपेयी वास्तव में समर्पित राजनेता थे। 1950 के दशक के अंत में तिब्बती लोगों का अटल ने समर्थन करना शुरू किया था। तब से उन्होंने नियमित रूप से भारतीय संसद में तिब्बत के साथ मजबूत रूप से खड़े होने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन