फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tibetan religious leader dalai lama statement at kangra

तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा बोले- 82 वर्ष का हो गया हूं, थकान तो होगी

Wed, 05 Sep 2018 11:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गगल (कांगड़ा)
अमर उजाला ब्यूरो, गगल (कांगड़ा) Updated Wed, 05 Sep 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
tibetan religious leader dalai lama statement at kangra

बोधगया में जिंदा बम मिलने की घटना पर तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मामला इतना गंभीर नहीं था, जितना बड़ा इसे बना दिया गया। दक्षिण भारत में डेढ़ महीने अवधि की धार्मिक एवं शैक्षणिक यात्राओं के बाद गग्गल हवाई अड्डे पहुंचे धर्मगुरु ने अपने स्वास्थ्य संबंधी सवाल पर कहा,

विज्ञापन


‘एक दिन पहले ही अस्पताल में उन्होंने अपना चेकअप करवाया है। 82 वर्ष की आयु में थकान महसूस होना स्वभाविक है।’ उन्होंने अपना चश्मा उतारते हुए पूछा कि वह डेढ़ माह लंबी यात्राएं कर लौट रहे हैं तो क्या उनके चेहरे पर कोई परिवर्तन नजर आ रहा है।
विज्ञापन


पिछले दिनों बिहार के बोधगया में बम मिलने के मामले पर उन्होंने कहा,  वहां की पुलिस अपना कार्य सही तरीके से कर रही है। इसके बाद दलाईलामा धर्मशाला के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दलाईलामा की दीर्घायु के लिए प्रार्थना

tibetan religious leader dalai lama statement at kangra

मुख्य बौद्ध मंदिर में हजारों तिब्बतियों ने इकट्ठे होकर धर्मगुरु दलाईलामा की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। दलाईलामा मंदिर में सुबह से ही हजारों तिब्बति जुट गए थे। तिब्बतियों ने यहां पर दलाईलामा का भव्य स्वागत किया।

बोधगया में 21 जनवरी को भविष्यवाणी की गई थी कि वर्तमान समय दलाईलामा की सेहत के लिए ठीक नहीं है। इसलिए, सभी तिब्बती उनकी दीर्घायु के लिए कामना करें। इसके बाद दलाईलामा मंदिर में दलाईलामा की दीर्घायु के लिए प्रार्थना सभा रखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed