तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा बोले- 82 वर्ष का हो गया हूं, थकान तो होगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोधगया में जिंदा बम मिलने की घटना पर तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मामला इतना गंभीर नहीं था, जितना बड़ा इसे बना दिया गया। दक्षिण भारत में डेढ़ महीने अवधि की धार्मिक एवं शैक्षणिक यात्राओं के बाद गग्गल हवाई अड्डे पहुंचे धर्मगुरु ने अपने स्वास्थ्य संबंधी सवाल पर कहा,
‘एक दिन पहले ही अस्पताल में उन्होंने अपना चेकअप करवाया है। 82 वर्ष की आयु में थकान महसूस होना स्वभाविक है।’ उन्होंने अपना चश्मा उतारते हुए पूछा कि वह डेढ़ माह लंबी यात्राएं कर लौट रहे हैं तो क्या उनके चेहरे पर कोई परिवर्तन नजर आ रहा है।
पिछले दिनों बिहार के बोधगया में बम मिलने के मामले पर उन्होंने कहा, वहां की पुलिस अपना कार्य सही तरीके से कर रही है। इसके बाद दलाईलामा धर्मशाला के लिए रवाना हो गए।
दलाईलामा की दीर्घायु के लिए प्रार्थना
मुख्य बौद्ध मंदिर में हजारों तिब्बतियों ने इकट्ठे होकर धर्मगुरु दलाईलामा की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। दलाईलामा मंदिर में सुबह से ही हजारों तिब्बति जुट गए थे। तिब्बतियों ने यहां पर दलाईलामा का भव्य स्वागत किया।
बोधगया में 21 जनवरी को भविष्यवाणी की गई थी कि वर्तमान समय दलाईलामा की सेहत के लिए ठीक नहीं है। इसलिए, सभी तिब्बती उनकी दीर्घायु के लिए कामना करें। इसके बाद दलाईलामा मंदिर में दलाईलामा की दीर्घायु के लिए प्रार्थना सभा रखी गई।