{"_id":"64e0c6c0bd8d9dfc66080d57","slug":"thrill-of-football-at-an-altitude-of-11-thousand-feet-in-killar-12-teams-from-jammu-and-himachal-are-particip-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: किलाड़ में 11 हजार फीट की ऊंचाई पर फुटबाल का रोमांच, जम्मू- हिमाचल की 12 टीमें ले रहीं भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: किलाड़ में 11 हजार फीट की ऊंचाई पर फुटबाल का रोमांच, जम्मू- हिमाचल की 12 टीमें ले रहीं भाग
Sat, 19 Aug 2023 07:13 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 19 Aug 2023 07:13 PM IST
सार
चंबा जिले में पांगी के किलाड़ में चल रही ट्राईअंफ शो ऑन स्नो फुटबाल चैंपियनशिप में शनिवार को वरिष्ठ वर्ग के मुकाबले शुरू हुए। वरिष्ठ वर्ग में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल की 12 टीमें खेल रही हैं।
विज्ञापन
किलाड़ में 11 हजार फीट की ऊंचाई पर फुटबाल का रोमांच
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पांगी के किलाड़ में चल रही ट्राईअंफ शो ऑन स्नो फुटबाल चैंपियनशिप में शनिवार को वरिष्ठ वर्ग के मुकाबले शुरू हुए। वरिष्ठ वर्ग में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल की 12 टीमें खेल रही हैं। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाड़ के खेल मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच एकलव्य संस और किलाड़ एफसी के बीच हुआ। इसमें किलाड़ एफसी के खिलाड़ियों ने शानदार खेलते हुए विरोधी टीम को 2-1 से हराया। समुद्रतल से करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर फुटबाल का रोमांच देखने के लिए स्कूली बच्चों समेत आम लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन
क्लब के प्रधान सुशांत शर्मा ने बताया की घाटी में इस प्रकार का यह पहला आयोजन है। इसका मुख्य उद्देश्य घाटी में फुटबाल खेल की लोकप्रियता को बढ़ावा देना है। सीनियर लीग में विजेता को 25 हजार और उप-विजेता को 15 हजार रुपये समेत ट्रॉफी दी जाएगी। साथ ही बेस्ट डिफेंडर, बेस्ट गोलकीपर, इमर्जिंग प्लेयर, बेस्ट स्ट्राइकर, टॉप स्कोरर, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब भी दिए जाएंगे। इस मौके पर आवासीय आयुक्त रीतिका जिंदल, एसडीएम रमन घरसंगी, तहसीलदार शांता कुमार, प्रधानाचार्य उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाड़ भगवान दास, एआरओ ललित नारायण शर्मा, देश राज, ट्राईअंफ फुटबाल क्लब के संस्थापक डाॅ. ऋषभ शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन