फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three Youth killed in Car accident at Theog.

शिमला के ठियोग में हादसा, कार के नदी में गिरने से 3 युवकों की मौत

Wed, 09 Nov 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 09 Nov 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
Three Youth killed in Car accident at Theog.

शिमला के साथ लगते ठियोग में फिर एक कार के गिरी नदी में गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई है। एक हफ्ते के भीतर यहां ये छठा हादसा हुआ है। सोमवार को भी एक कार के खाई में गिरने से यहां दो युवकों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ताजा हादसा मंगलवार सुबह छैला के शिल्‍ली मोड़ के पास हुआ है। यहां एक ऑल्टो के 10 कार सुबह के समय ठियोग की ओर आ रही थी जिसमें तीन युवक सवार थे। अचानक शिल्‍ली मोड़ के पास यह अनियंत्रित होकर गिरी नदी में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। छैला पुलिस के अनुसार तीनों मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। तीनों ठियोग के ही रहने वाले हैं। इन शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठियोग निवासी इन तीन युवकों की गई जानें

Three Youth killed in Car accident at Theog.

पुलिस के अनुसार हादसे में ‌ठियोग के तीन युवकों की मौत हो गई है। इनकी पहचान रमित उम्र 23 साल, निवासी गांव रिहान, ठियोग, अनिल कुमार उम्र 16 साल, निवासी अलनवाग ठियोग और आशीष उम्र 24 साल निवासी बघार ठियोग के तौर पर हुई है।

हादसा कैसे हुआ अभी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed