{"_id":"5a7202614f1c1b05738b4b6d","slug":"three-year-old-children-died-due-to-electric-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से साढ़े 3 साल के बच्चे की मौत, इस कारण हुआ दर्दनाक हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से साढ़े 3 साल के बच्चे की मौत, इस कारण हुआ दर्दनाक हादसा
अमर उजाला ब्यूरो, कोटला (कांगड़ा)
Updated Thu, 01 Feb 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाली उपमंडल के ठेहड़ू गांव में करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चा साढ़े तीन साल का था। जानकारी के अनुसार ठेहड़ू गांव के शाम कुमार का बेटा अनोश कुुमार पढ़ाई कर रहा था। उसी समय उसने ज्योमेट्री बॉक्स से प्रकार निकाल कर बिजली के सॉकेट में डाल दी। बटन ऑन होने के कारण उसे करंट लग गया।
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने आनन-फानन में उसे जवाली अस्पताल पहुंचा। जहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अनोश परिवार का इकलौता बेटा था और दो बहनें हैं। परिवार के सभी सदस्य इस हादसे से सदमे में हैं। पंचायत प्रधान मेहर सिंह, वार्ड पंच सरोज शर्मा सहित ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हादसे में उनके इकलौटे बेटे की मौत हो गई है। उधर, एसडीएम जवाली के निर्देशानुसार कोटला उपतहसील के नायब तहसीलदार केवल कृष्ण ने पीड़ित परिवार के गांव में जाकर राहत के तौर पर 10 हजार रुपये की राशि दी।
विज्ञापन