{"_id":"60113f8e47229c1dd15ac330","slug":"three-tourists-from-delhi-trapped-in-hamta-safely-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: हामटा में फंसे दिल्ली के तीन पर्यटकों को सुरक्षित बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: हामटा में फंसे दिल्ली के तीन पर्यटकों को सुरक्षित बचाया
Wed, 27 Jan 2021 04:21 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 27 Jan 2021 04:21 PM IST
विज्ञापन
हामटा पास(फाइल)
हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के हामटा के पास फंसे दिल्ली और राजस्थान के तीन पर्यटकों को देर रात को पुलिस ने बचाया। ये पर्यटक हामटा में रास्ता भूलने के कारण डेढ़ फीट बर्फ के बीच फंस गए थे। सूचना मिलते ही बचाव टीम स्थानीय लोगों के साथ गई। सैथनल नाला से करीब दो किलोमीटर नीचे जंगल में बर्फ के बीच फंसे इन पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया। पुलिस को मंगलवार रात को सूचना मिली थी कि हामटा के पास कुछ पर्यटक रास्ता भूलने से जंगल में फंसे हैं। इसके बाद बचाव दल हामटा दर्रा की तरफ रवाना हुआ। अंधेरा होने के कारण पर्यटकों को तलाश करना मुश्किल था, लेकिन बर्फ के बीच बचाव टीम डटी रही।
विज्ञापन
पर्यटकों से संपर्क भी नहीं पा हो रहा था। टीम ने सैथन, पांडू रोपा, डैम साइट आदि जगह सर्च अभियान चलाया। आखिर में टीम ने सैथन नाला से करीब दो किलोमीटर नीचे बर्फ के बीच फंसे शाहिद (32), पुत्र मनीर अली, निवासी करोल बाग, नई दिल्ली, इमरान खान (22) पुत्र फिरोज खान, निवासी करोल बाग, नई दिल्ली और रेहान (12), पुत्र रज्जाक अली, निवासी राजस्थान को सुरक्षित निकाला। इसके बाद टीम तीनों पर्यटकों को मनाली लाई। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि हामटा के पास बर्फ में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया था। ये सभी रास्ता भटक गए थे।
विज्ञापन