फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three person caught in stolen case

पानी की मोटर से तांबे की तार चुराते तीन धरे

Mon, 14 Feb 2022 10:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
Three person caught in stolen case
रात को घर लौट रहे ग्रामीण ने पकड़वाए शातिर
विज्ञापन

क्षेत्र में पहले भी चोरी हो चुके हैं तांबे के तार
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। तांबा चोरी करने वाले गिरोह का जुन्गा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बीती रात करीब डेढ़ बजे जुन्गा क्षेत्र की बलोग पंचायत के नोहा गांव के नीचे गिरि नदी पर बने पंपिग स्टेशन से तीन लोगों को मोटर से तांबे की तार निकालते हुए पकड़ा है। इसकी पुष्टि डीएसपी सिटी शिमला मंगतराम ठाकुर ने की है। पंप ऑपरेटर विनोद कुमार ने पुलिस थाना ढली मेें इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई है। नोहा गांव के जोगिंद्र सिंह रात डेढ़ बजे अपने घर आ रहे थे।
उन्होंने जल शक्ति विभाग की पेयजल योजना डुब्लू के गिरि नदी पर कार्यरत पंपिंग स्टेशन में लाइट जली हुई दिखाई दी। शक होने पर जोगिंद्र सिंह ने पंप ऑपरेटर विनोद कुमार को इसकी सूचना दी। इसके बाद पंप ऑपरेटर पंचायत प्रधान ओम प्रकाश और गांव के अन्य लोगों के साथ गिरि नदी पर पहुंचे। यहां तीन लोग पंपिंग स्टेशन का ताला तोड़कर मोटर को उतारकर तांबे की तार निकाल रहे थे। स्थानीय लोगों ने तीनों को पकड़कर इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद जुन्गा से एएसआई मोहिंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

डीएसपी सिटी मंगतराम ठाकुर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में आशीष निवासी चाबी गांव, विवेक निवासी देवरी मझगांव और सोनू निवासी नोहा गांव शामिल हैं। ट्रहाई गांव के प्रीतम ठाकुर और सुरेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले भी ट्रहाई गांव में सैकड़ों मीटर तार चोरी हो चुके हैं। राजगढ़ ब्लॉक की पंचायत राणाघाट के प्रधान वेद प्रकाश ठाकुर ने बताया कि उनके क्षेत्र से भी तांबे के तार चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed