{"_id":"5a6c75254f1c1b77268b67b8","slug":"three-percent-da-disbursed-to-himachal-electricity-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":" हजारों बिजली कर्मचारियों को डीए जारी, बोर्ड प्रबंधन ने जारी की अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों बिजली कर्मचारियों को डीए जारी, बोर्ड प्रबंधन ने जारी की अधिसूचना
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड के 18 हजार कर्मचारियों को फरवरी महीने में तनख्वाह बढ़कर मिलेगी। बोर्ड प्रबंधन ने तीन फीसदी महंगाई भत्ता देने की अधिसूचना जारी कर दी है। जुलाई 2017 से दिसंबर 2017 तक का एरियर जीपीएफ में ब्याज सहित डाला जाएगा।
विज्ञापन
पेंशनरों को छह माह के डीए का एरियर फरवरी में एकमुश्त मिलेगा। बिजली बोर्ड की कार्यकारी निदेशक कार्मिक कुमुद सिंह ने डीए देने की अधिसूचना जारी की है। प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों महंगाई भत्ते को 134 से बढ़ाकर 137 फीसदी किया है।
विज्ञापन
यह एक जुलाई 2017 से देय होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पदभार संभालते ही महंगाई भत्ता देने का एलान किया था। प्रदेश सरकार महंगाई भत्ता देने की अधिसूचना बीते दिनों जारी कर चुकी है। शनिवार को बिजली बोर्ड ने फरवरी में मिलने वाले वेतन में बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन