फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three people killed in car accident at rampur bushahr

कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

Wed, 25 Apr 2018 09:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जगातखाना (रामपुर बुशहर)
अमर उजाला ब्यूरो, जगातखाना (रामपुर बुशहर) Updated Wed, 25 Apr 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
three people killed in car accident at rampur bushahr

निरमंड तहसील के पुलिस थाना ब्रौ के तहत चाटी-कशोली मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस थाना ब्रौ के अनुसार मंगलवार को मारुति कार नंबर एचपी 06-5633 में तीन लोग कशोली से ब्रौ आ रहे थे। सिस्वासेरी के पास चालक के नियंत्रण खोने से कार गहरी खाई में जा गिरी। 
विज्ञापन


दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल को उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर घायल ने भी दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग हुए हादसे का शिकार

three people killed in car accident at rampur bushahr
डेमो - फोटो : डेमो

पुलिस के अनुसार हादसे में दौलत राम (60), पुत्र कालू राम निवासी जगूण, तहसील निरमंड, गंगा राम (59) पुत्र जिणू राम निवासी कशोली, तहसील निरमंड और पेगा राम (58) पुत्र मंगत राम निवासी रंदल, तहसील निरमंड की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को खाई से निकालकर निरमंड अस्पताल पहुंचाया।

एक शव का पोस्टमार्टम खनेरी अस्पताल में बुधवार को किया जाएगा। इसके अलावा दो अन्य शवों का निरमंड में पोस्टमार्टम होगा। डीएसपी आनी रोहित मृगपुरी ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है। बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed