फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three new covid-19 positive patients of chamba and hamirpur detected in himachal

हिमाचल: एक दिन में तीन नए कोरोना पॉजिटिव, 38 पहुंची संक्रमितों की संख्या

Fri, 17 Apr 2020 10:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Apr 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
Three new covid-19 positive patients of chamba and hamirpur detected in himachal
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में भी कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को राज्य में कोरोना वायरस के तीन नए मामले आए हैं। देर रात चंबा में एक और हमीरपुर के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही प्रदेश में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 38 हो गई है। चंबा के भटियात से टांडा मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजे 70 सैंपलों में एक मरीज पॉजिटिव पाया गया है। एक सैंपल पुन: जांच के लिए भेजा जाएगा। संक्रमित युवक को क्वारंटीन सेंटर से टांडा भेज दिया है। सीएमओ चंबा राजेश गुलेरी ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


27 मार्च को उक्त युवक पंजाब के डेराबस्सी से लौटा और पुलिस से उलझने के बाद सीधे घर पहुंच गया। पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की थी। एक मार्च को जब सरकार ने बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटीन करने के आदेश दिए तो ग्रामीण ने युवक की जानकारी स्वास्थ्य विभाग और पुलिस को दी। इसके बाद इस युवक को थुलेल में क्वारंटीन किया गया। यहीं पर भटियात के ही पंजाब से लौटे पर उस युवक को क्वारंटीन किया गया था, जिसकी दो दिन पहले सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन


वहीं, हमीरपुर जिले से 12 सैंपल जांच के लिए टांडा भेजे गए थे, जिनमें से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव है। डीसी हमीरपुर हरिकेश मीणा ने इसकी पुष्टि है। जानकारी के अनुसार महिला और पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों के सैंपल हमीरपुर मेडिकल कॉलेज से जांच के लिए टांडा भेजे गए थे। एक कोरोना पॉजिटिव नादौन और दूसरा हमीरपुर के वार्ड नंबर सात का बताया जा रहा है।  हिमाचल में शुक्रवार को रिकॉर्ड 393 सैंपल लिए गए। सबसे ज्यादा 236 सैंपल टांडा में लिए गए। कसौली में 97 और आईजीएमसी में 60 सैंपल की जांच की गई। 176 से ज्यादा सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई और तीन की रिपोर्ट  पॉजिटिव पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे जिले में संपूर्ण लॉकडाउन घोषित
वहीं पहली बार दो पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद पूरे जिले में संपूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। कर्फ्यू में किसी तरह की ढील नहीं मिलेगी। डीसी हमीरपुर हरिकेश मीणा ने देर रात अधिकारियों के साथ बैठक कर यह फैसला लिया।

किन्नौर 21, कुल्लू 10, मंडी 29, सिरमौर 6, सोलन 66 और ऊना के 72 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी है। बिलासुर, चंबा और शिमला के सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है। हिमाचल में अब तक 1992 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें से 38 व्यक्तिओं में इस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि 6739 लोगों को सुरक्षा के दृष्टिगत निगरानी में रखा गया था, जिसमें से 4800 लोग 28 दिनों की निर्धारित निगरानी अवधि को पूर्ण कर चुके हैं और स्वस्थ हैं। 12 मरीज ठीक हो गए हैं। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 21 हो गई है। चार लोग बाहर चले गए हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है।

कोरोना के साथ कैंसर को भी मात देने की तैयारी

 कोरोना वायरस के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश सरकार ने कैंसर को भी मात देने का मन बनाया है। राज्य सरकार का मानना है कि प्रदेश में धुआं रहित तंबाकू उत्पादों के निर्माण, भंडारण और वितरण पर रोक लगाने से कैंसर जैसी बीमारी पर काबू पाया जा सकता है।

तंबाकू उत्पाद के निर्माण पर रोक लगाए जाने से स्वाभाविक है कि इनका उपयोग करने वालों में बेचैनी, उदासीनता और चिड़चिड़ापन खत्म होगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान ने कहा कि तंबाकू का किसी भी रूप में सेवन कैंसर को बुलावा है। इसलिए यही मौका है कि इनका सेवन त्याग किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed