तीन नकाबपोशों ने घर में घुसकर किया महिला से गैंगरेप, क्षेत्र में सनसनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला जिले के चिड़गांव क्षेत्र में एक महिला ने तीन नकाबपोशों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। महिला ने मदद के लिए चिल्लाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर दिया। इसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना 29 जून रात की है। नेपाली मूल की महिला अपने छोटे बच्चे के साथ डेरे (शेडनुमा घर) में अकेली थी। उसका पति मजदूरी करता है।
घटना के वक्त वह किसी काम से बाहर गया था। रात को तीन अज्ञात लोग उसके डेरे में घुस आए। तीनों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। इस कारण महिला आरोपियों को पहचान नहीं पाई। इसके बाद तीनों ने बारी-बारी महिला के साथ दुष्कर्म किया।
जब महिला ने चिल्लाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर दिया। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। दूसरे दिन जब महिला का पति घर पहुंचा तो उसने सारी बात उसे बताई। इसके बाद महिला और उसके पति ने चिड़गांव पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया।
पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी रोहड़ू अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।