फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three leopards died by consuming poison in Rampur's Dansa, forensic investigation report reveals

Shimla News: रामपुर के डंसा में तीन तेंदुओं की जहर खाने से हुई थी मौत, फोरेंसिक जांच रिपोर्ट में खुलासा

Wed, 03 Apr 2024 07:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Apr 2024 07:35 PM IST
सार

रामपुर उपमंडल की डंसा पंचायत में गत आठ मार्च को तीन तेंदुओं की संदिग्ध हालात में मौत की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आ गई है, जिसमें उनकी मौत जहर खाने से हुई पाई गई है। 

विज्ञापन
Three leopards died by consuming poison in Rampur's Dansa, forensic investigation report reveals
डंसा पंचायत में तीन तेंदुओं की मौत मामला - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की डंसा पंचायत में गत आठ मार्च को तीन तेंदुओं की संदिग्ध हालात में मौत की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आ गई है, जिसमें उनकी मौत जहर खाने से हुई पाई गई है। वहीं वन विभाग ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना रामपुर में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस छानबीन कर रही है। आठ मार्च को रामपुर उपमंडल की डंसा पंचायत में एक साथ तीन तेंदुओं के मृत शव वन विभाग ने बरामद किए थे। इनमें से एक जगूणी, जबकि दो तेंदुए शिखरधार में मृत मिले थे। इसके बाद वन विभाग ने इन सभी को पशुपालन विभाग रामपुर पहुंचाया और पोस्टमार्टम करवाया। मंगलवार को एफएसएल जुन्गा से रिपोर्ट आई है, जिसमें पाया गया है कि कीटनाशक के सेवन से इनकी मौत हुई है।

विज्ञापन


रिपोर्ट आने के बाद वन विभाग के रेंज ऑफिसर ने बुधवार को पुलिस थाना रामपुर पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने वन विभाग की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 429 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। भारतीय दंड संहिता की धारा 429 जीव-जंतुओं की सुरक्षा से संबंधित है। इसके तहत किसी जीव-जंतु की हत्या करना या उसे विकलांग बनाने पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। वन विभाग रामपुर के डीएफओ हरदेव नेगी ने बताया कि तेंदुओं की मौत के मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट आई है, जिसमें जहर खाने से उनकी मौत होना पाई गई है। उधर, डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


ये है मामला
डंसा पंचायत के जगूणी गांव में घायल अवस्था में तेंदुआ एक मकान से कुछ दूरी पर मिला। इसकी जानकारी लछमी नंद ने वन विभाग के चौकीदार को दी। वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तेंदुए ने दम तोड़ दिया था। इससे करीब 100 मीटर दूरी पर दो अन्य तेंदुओं के शव भी बरामद हुए। वन विभाग की टीम ने सभी तेंदुओं को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रामपुर के पशु पालन विभाग पहुंचाया और पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद तीनों मृत तेंदुओं का दाह संस्कार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed