फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three killed in Accident on Pooh kaja national highway in kinnaur himachal pradesh

पूह-काजा नेशनल हाईवे पर खाई में गिरी गाड़ी, तीन लोगों की मौत

Tue, 31 Dec 2019 06:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला / रिकांगपिओ (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला / रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 31 Dec 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
Three killed in Accident on Pooh kaja national highway in kinnaur himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

जिला किन्नौर के पूह-काजा राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर रेता खान के पास मंगलवार दोपहर एक वाहन करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्किबा में उपचार के बाद रिकांगपिओ अस्पताल रेफर किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चालक संजू बोलेरो कैंपर (एचपी 26 ए 2245) को लेकर मूरंग से स्किबा की तरफ जा रहा था। रेता खान के पास पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क से करीब 150 फीट नीचे सतलुज नदी के किनारे जा गिरी। 
विज्ञापन


हादसे में संदीप (35) पुत्र सांता वीर निवासी जानी, तहसील निचार और नरेश (35) पुत्र खेमचंद निवासी जानी तहसील निचार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मंजू पुत्र सुंदरलाल निवासी जानी ने रिकांगपिओ अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे में चालक संजू और सूरत राम पुत्र दीपचंद निवासी जानी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस स्टेशन मूरंग से आईओ मनोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्किबा पहुंचाया। एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। धारा 279, 337 और 304 के तहत मामला दर्ज किया है। नायब तहसीलदार मूरंग राजेश ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed