फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three injured in collision between HRTC and Tempo, highway stalled after accident

हिमाचल: एचआरटीसी और टेंपो में टक्कर से तीन घायल, एक घंटे ठप रहा हाईवे

Tue, 01 Oct 2019 10:25 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पधर(मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पधर(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Oct 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
Three injured in collision between HRTC and Tempo, highway stalled after accident
- फोटो : अमर उजाला

मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पड़ीगलू के पास एचआरटीसी बस और टेंपो की टक्कर हो गई। इस दौरान करीब एक घंटा यातायात ठप रहा। हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें सिविल अस्पताल पधर में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जबकि, एक अन्य का उपचार सिविल अस्पताल पधर में चल रहा है। घटना से नेशनल हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह चौहारघाटी के बरोट क्षेत्र से एक टेंपो पधर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कोटरोपी से करीब एक किलोमीटर आगे पड़ीगलू के पास विपरीत दिशा से आ रही सरकारी बस के साथ उसकी टक्कर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैक स्पॉट घोषित है घटना स्थल

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दूसरे वाहन चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। वाहन में सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान भाग सिंह (70) निवासी कहोग बरोट, टेक चंद (45) निवासी कहोग बरोट और रजनीश कुमार (36) निवासी बरोट के रूप में हुई है।

इस हादसे के बाद एनएच पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और जाम को बहाल करने में जुट गई। वहीं, पधर के एसडीएम के शिव मोहन सैणी ने तीनों घायलों को दो-दो हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी है।

डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। हादसे के बाद स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों समेत कर्मचारी, सैलानी और आम यात्री एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। एनएच करीब सवा नौ बजे यातायात के लिए बहाल किया गया है।

इस स्थान अब तक कई बार हादसे हो चुके हैं। इनमें कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। हालांकि, इस स्थान को ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया है लेकिन इस कैंची मोड़ को अब तक चौड़ा नहीं किया गया।

इसके अलावा यहां पर पैरापिट और क्रैश बैरियर भी नहीं लगाए गए हैं। इसमें विभाग की लापरवाही भी उजागर होती है। लोगों ने एनएच अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed