12 दिन बाद भी नहीं मिले नाइजीरिया में अगवा भारतीय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों द्वारा अगवा किए तीन युवकों के अभी तक रिहा न किए जाने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है।
सुगनाड़ा पंचायत के अपहृत ग्रुप कैप्टन सुशील धीमान के पिता रघुवीर और भाई विनय धीमान ने कहा कि 26 मार्च को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने फोन कर उन्हें आश्वस्त किया था कि उनकी बात विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से हो गई है।
दो दिन के भीतर सभी बंधकों को समुद्री लुटेरों के चंगुल से छुड़वा लिया जाएगा। नाइजीरिया सरकार भी सहयोग दे रही है। आपके बच्चों को सही सलामत छुड़वा लिया जाएगा। लेकिन 12 दिन बाद बच्चे रिहा नहीं हुए।
सता रही है चिंता
दिल्ली में बैठे उनके रिश्तेदार अमित को भी विदेश मंत्रालय का कोई अधिकारी ढंग से पूरी बात नहीं बता रहा है। न ही सुषमा स्वराज से मिलने के लिए समय दिया जा रहा है। उन्हें चिंता सता रही है कि इराक के मोसुल की तरह उनके बच्चों से भी कुछ अनहोनी न सुनने को मिले।
सुशील के पिता का कहना है कि सरकार समुद्री लुटेरों को दिया जाना वाला पैसा कहां और कब देना है बताए तो वह बच्चों को पैसा भी पहुंचा देंगे।
बता दें कि नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों ने हिमाचल के तीन युवकों का दो माह पहले अपहरण कर लिया था। 9 दिन पहले सुशील के घर पर लुटेरों ने फोन कर पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।