फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three ias officers promoted.

तीन और अधिकारी बने एसीएस

Fri, 28 Nov 2014 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 28 Nov 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
three ias officers promoted.

हिमाचल प्रदेश में तीन आईएएस अधिकारियों को सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव बना दिया है। प्रदेश सरकार की ओर से तरुण श्रीधर, नरेंद्र चौहान और पीसी धीमान के नाम पर मुहर लगाई गई है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से ग्रीन सिग्नल मिलते ही वीरवार को प्रमोशन आदेश जारी कर दिया गया।

विज्ञापन


सरकार ने यह कदम उठाकर प्रदेश के आईएएस अधिकारियों में एक अच्छा संदेश देने की कोशिश की है, जिससे उन्हें राज्य से बाहर जाने से रोका जा सके। सूत्रों ने बताया कि प्रधान सचिव तरुण श्रीधर और नरेंद्र चौहान के नाम पर तो किसी प्रकार की आपत्ति नहीं थी, लेकिन एचपीसीए मामले में प्रधान सचिव पीसी धीमान का नाम आने से सरकार असमंजस में थी।
विज्ञापन


हालांकि आज तक धीमान का कैरियर बेहद साफ सुथरा और बिना विवादित रहा है। उन पर किसी प्रकार का धब्बा नहीं लगा है। इसे ध्यान में रखकर सरकार ने इन तीनों ही अधिकारियों को अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से ग्रीन सिग्नल मिलते ही वीरवार को 1984 बैच के इन तीनों ही आईएएस अधिकारियों को प्रधान सचिव से अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाने का आदेश जारी कर दिया। अभी तक प्रदेश में पांच अधिकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर तैनात थे। उधर, आईएस अजय शर्मा को निदेशक ऊर्जा और पी मंडल को एमडी सिविल सप्लाई कारपोरेशन का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।


एसकेबीएस नेगी, प्रधान सचिव कार्मिक का कहना है कि तीन आईएएस अधिकारियों को एसीएस बनाने का आदेश जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही विज्ञान, तकनीकी एवं पर्यावरण विभाग में निदेशक का पद भी भर दिया गया है।

राजेंद्र लाल बने निदेशक

भारतीय वन सेवा के हिमाचल कैडर के 1987 बैच के अधिकारी राजेंद्र लाल को सरकार ने विज्ञान, तकनीकी एवं पर्यावरण विभाग का निदेशक बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed