{"_id":"6630aa87328bd2a8c70e7845","slug":"three-ias-officers-on-election-duty-four-others-given-additional-charge-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: तीन आईएएस अधिकारी चुनावी ड्यूटी पर, चार अन्य को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: तीन आईएएस अधिकारी चुनावी ड्यूटी पर, चार अन्य को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार
Tue, 30 Apr 2024 02:10 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 30 Apr 2024 02:10 PM IST
सार
प्रदेश के तीन आईएएस अधिकारी चुनावी ड्यूटी पर चले गए हैं। सरकार ने इनके विभागों को अतिरिक्त कार्यभार अन्य अधिकारियों को सौंपा है।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के तीन आईएएस अधिकारी चुनावी ड्यूटी पर चले गए हैं। सरकार ने इनके विभागों को अतिरिक्त कार्यभार अन्य अधिकारियों को सौंपा है। आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति, हरिकेश मीणा और राघव शर्मा चुनावी ड्यूटी पर रहेंगे।
विज्ञापन
इसको देखते हुए आईएएस अधिकारी आशीष सिंहमार को निदेशक ऊर्जा निगम, यूनुस निदेशक उद्योग, दुनी चंद राणा निदेशक ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, पदेन विशेष सचिव (पंचायती राज) व शुभकरण सिंह को निदेशक ऊर्जा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस संबंध में मंगलवार को कार्मिक विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन