फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three houses gutted in a major fire at kullu himachal

भीषण अग्निकांड में तीन मकान राख, दस मवेशी जिंदा जले

Wed, 28 Feb 2018 11:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू Updated Wed, 28 Feb 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
three houses gutted in a major fire at kullu himachal

जिला कुल्लू में आग की घटनाएं थम नहीं रही हैं। ताजा मामले में जिला मुख्यालय की लगवैली के शिल्लाग्रां में तीन मकान राख हो गए। जबकि साथ लगते दो अन्य मकानों को आंशिक नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन


भीषण अग्निकांड में 10 मवेशी भी जिंदा जल गए। आग से 80 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने प्रभावित सात परिवारों के लोगों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।

विज्ञापन

ऐसे भड़की आग

three houses gutted in a major fire at kullu himachal

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब दस बजे लगवैली के शिल्लाग्रां में एक मकान में लग गई। आग ने देखते ही देखते साथ लगते दो अन्य मकानों को चपेट में ले लिया। 

लकड़ी के बने मकानों में लगी आग से पूरे गांव में अफरातफरा मच गई और आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों ने भरसक प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। हालांकि इसकी सूचना अग्रिशमन विभाग कुल्लू को भी दी गई। 

फायर ब्रिगेड की टीम करीब ढाई घंटे बाद पहुंची, तब तक तीन मकान पूरी तरह जल चुके थे। अग्रिशमन अधिकारी कुल्लू दुर्गा दास ने कहा कि टीम सड़क से करीब डेढ़ घंटे तक पैदल चल कर मौके पर पहुंची। 

आग में ये पालतु पशु जिंदा जले

three houses gutted in a major fire at kullu himachal

उन्होंने कहा कि आग से डोला राम, जय सिंह, लाल चंद, टिकम राम तथा राम चंद के ढाई मंजिला मकान के अलावा निरत राम व शेर सिंह के भी मकान पूरी तरह से आग की भेंट गए।

जबकि जय सिंह, बुध राम, बोध राम तथा शेर सिंह के घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा। इन मकानों में लगी आग को ग्रामीणों ने बुझाया। उन्होंने कहा कि आग में चार गाय, दो बैल, एक बकरी, दो भेड़ तथा एक खच्चर जिंदा जल गए। 

उधर, तहसीलदार कुल्लू वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि वह मौके पर गए थे और प्रभावित परिवार के लोगों को प्रशासन की तरफ से फौरी राहत के तौर पर 10-10 हजार रुपये, टैंट, कंबल व राशन आदि दिया गया है। 

विज्ञापन

भोसा में अग्निकांड प्रभावितों से मिले आदित्य

three houses gutted in a major fire at kullu himachal

मंडी संसदीय क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह दियार पंचायत के भोसा में अग्निकांड प्रभावितों से मिलने पहुंचे। उन्होंने प्रभावितों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने डीएफओ कुल्लू से बात कर प्रभावितों को जल्द टीडी मुहैया करवाने का आग्रह किया।

उन्होंने एसडीएम सदर से बातचीत कर नियमावली के अनुसार जल्द राहत राशि प्रदान करने का आग्रह किया। बताया कि घटना में करीब तीस लाख रुपये नुकसान हुआ है और दो परिवार बेघर हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed