फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three former ministers occupied land of mlas in himachal

तीन पूर्व मंत्रियों ने कब्जाई विधायकों-पूर्व विधायकों की जमीन

Tue, 31 Jul 2018 09:52 AM IST
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 31 Jul 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
Three former ministers occupied land of mlas in himachal

पिछली सरकारों के तीन पूर्व मंत्रियों ने शिमला के मैहली में विधायकों-पूर्व विधायकों की जमीनों पर कब्जा कर लिया है। बार-बार नोटिस देने पर भी पूर्व मंत्री कब्जे नहीं छोड़ रहे हैं। जवाब से असंतुष्ट विधायकों की सोसाइटी ने अब उन्हें जमीन छोड़ने का अंतिम नोटिस दिया है।

विज्ञापन


इसके बाद इन पर केस चलाने की तैयारी है। विधायकों और पूर्व विधायकों की हिम लेजिस्लेचर्स हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड ने राज्य सरकार से मैहली में लीज पर करीब आठ बीघा जमीन ली है। सोसाइटी के सदस्य विधायकों को रिहाइशी मकान बनाने के लिए चार-चार बिस्वा जमीन देने के नियम बनाए गए।
विज्ञापन


मगर यहां पर तीन पूर्व मंत्रियों पर नाजायज कब्जे करने के आरोप हैं। यहां पर 20 प्लॉट आवंटित किए गए। आरोप है कि 21वें प्लॉट पर बिना अलॉटमेंट के ही एक पूर्व मंत्री ने कब्जा कर लिया और यहां मकान बनाना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Three former ministers occupied land of mlas in himachal

इनका देहांत हो चुका है। अब इनके परिवारवालों को सोसाइटी का नोटिस गया है। दो अन्य पूर्व मंत्रियों में से एक हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से तो दूसरे शिमला जिले से हैं।

आरोप है कि इन्होंने करीब सात-आठ बिस्वा जमीन पर मकान बना लिए हैं। इनमें से एक पूर्व मंत्री ने तो मकान किराये पर भी चढ़ा दिया है। यह भी सोसाइटी के नियमों के विरुद्ध है। 

हमने दो पूर्व मंत्रियों और एक स्वर्गवासी पूर्व मंत्री के परिजनों को अंतिम नोटिस दिए हैं कि वे अवैध रूप से कब्जाई जमीनें खाली कर दें। अभी संतोषजनक जवाब नहीं आए हैं। सोसाइटी रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं के पास आर्बिटरेशन का केस चलाने की तैयारी में है। - पूर्व विधायक भगतराम चौहान, महासचिव, हिम लेजिस्लेचर्स हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड, शिमला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed