{"_id":"6026ab0024edec56385f2ad6","slug":"three-doctors-tested-positive-for-coronavirus-after-taking-the-first-dose-of-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: वैक्सीन की पहली डोज के बाद तीन डॉक्टर हुए पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: वैक्सीन की पहली डोज के बाद तीन डॉक्टर हुए पॉजिटिव
Sat, 13 Feb 2021 11:33 AM IST
Krishan Singh
सुमित ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
सुमित ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:33 AM IST
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव्(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन की पहली डोज लगाने के बाद इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल शिमला के तीन डॉक्टर पॉजिटिव निकले हैं। वैक्सीन लगने के करीब दस दिन बाद इनमें कोरोना के लक्षण दिखे। इस पर तीनों का कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एहतियातन तीनों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। इससे पहले वैक्सीन लगने के बाद तीनों डॉक्टर अस्पताल भी आते रहे हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान तीनों डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आ गए। इनमें एक चिकित्सक दंपती है। आईजीएमसी के प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने कहा कि तीनों पॉजिटिव डॉक्टरों को होम आइसोलेट किया गया है। हालांकि कोरोना वैक्सीन की पहली डोज की अवधि इन्होंने पूरी नहीं की थी। इन्हें दूसरी डोज दी जानी थी, लेकिन इससे पहले ही ये संक्रमित हो गए।
विज्ञापन