फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three died in accidents in himachal

अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, तीन घायल

Tue, 20 Jun 2017 05:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Updated Tue, 20 Jun 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
three died in accidents in himachal

सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सुंदरनगर के भोजपुर में सोमवार रात करीब एक बजे एक कार की निजी बस से टक्कर हो गई। इसमें एक की मौत हो गई। जबकि हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन


घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां से एक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे जोनल अस्पताल मंडी के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब एक बजे बिलासपुर से मंडी की ओर जा रही एक कार (एचपी52ए-0702) भोजपुर में हाइवे पर सामने से आ रही एक निजी बस से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार जोगिंद्र ठाकुर पुत्र सोहन लाल निवासी मनवाणा सुंदरनगर, बृजमोहन पत्र भगत राम निवासी मलोग, चौपाल जिला
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला, रोहित कुमार पुत्र इंद्र सिंह निवासी मलोग, चौपाल जिला शिमला और गौरव पुत्र हीरालाल निवासी बदरोल जिला कुल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों व बस में सवार लोगों ने बाहर निकालकर सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया जहां प्राथमिकी उपचार के दौरान सुंदरनगर के मनावाणा निवासी जोगिंद्र ठाकुर ने दम तोड़ दिया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल बृजलाल को मंडी स्थित जोनल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां से देर शाम उसे चिकित्सकों ने परिजनों के अनुरोध पर शिमला स्थित आईजीएमसी के लिए रेफर कर दिया है।

यात्रियों को दूसरी बस में किया शिफ्ट
घटना के बाद निजी बस में सवार यात्रियों को कुछ देर के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। उसके बाद उन्हें दूसरी बस में शिफ्ट करना पड़ा। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

कार गिरी, युवक की मौत

three died in accidents in himachal

कोटखाई। ठियोग-हाटकोटी सड़क पर जलटार गांव के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक कोटखाई से खड़ापत्थर की ओर आ रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह करीब पौने आठ बजे हुआ। मृतक की पहचान अखिल खिमटा (28) पुत्र  प्रमोद खिमटा निवासी मढाेंल गांव के रूप में हुई। 

जलटार मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 60 फीट नीचे सेब के बगीचे में जा गिरी। लोग मौके पर पहुंचे और घायल चालक को कोटखाई अस्पताल पहुंचाया गया। कोटखाई अस्पताल में उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, कोटखाई के थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हादसे के दौरान चालक अकेला ही कार में था। 

ऑटो पेड़ से टकराया, चालक की मौत

three died in accidents in himachal

पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार के सालवाला पंचायत के समीप एक ऑटो पलटने से चालक की मौत हो गई है। सोमवार देर रात को सड़क हादसा हुआ जिसके बाद हादसे में गंभीर रुप से घायल ऑटो चालक को उपचार के लिए पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन घायल ने प्राथमिक उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

सिंगपुरा पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सोमवार देर रात को गोरखूवाला निवासी संजय कुमार (28) पुत्र सीता राम पांवटा से ऑटो लेकर अपने घर की तरफ रवाना हुआ। गिरि नदी पुल से होकर वन थाना भवन से कुछ दूरी पर ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया।

हादसे में संजय कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी सिंगपुरा, परिजनों व एंबुलेंस को सूचित कर दिया। घायल को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। अस्पताल में वरिष्ठ डॉक्टर एके सिंह ने घायल का प्राथमिक उपचार शुरू किया। इसके बाद उसे नाहन रेफर किया जा रहा था लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर सिंगपुरा चौकी प्रभारी मोहर सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में ले लिया गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि सड़क हादसे में गोरखूवाला निवासी संजय कुमार(28) पुत्र सीता राम की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed