{"_id":"59c121c94f1c1b2a688b5599","slug":"three-cabinet-ministers-statement-over-union-minister-ravi-shankar-prasad","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविशंकर के बयान पर दो मंत्रियों ने किया पलटवार, बोले-सरकार की लोकप्रियता से घबराए भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविशंकर के बयान पर दो मंत्रियों ने किया पलटवार, बोले-सरकार की लोकप्रियता से घबराए भाजपा नेता
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 20 Sep 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, शहरी विकास और नगर एवं ग्रामीण विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की ओर से हाल ही में शिमला दौरे के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर लगाए गए आरोपों की निंदा की है।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता वीरभद्र सरकार की लोकप्रियता से घबराए हुए हैं और आगामी विधानसभा चुनावों में हार के आभास से दुष्प्रचार की नीति अपना रहे हैं। मंत्रियों ने कहा कि यदि कांग्रेस सरकार की लोकप्रियता कम हो गई होती तो भाजपा के प्रमुख नेता प्रदेश में इस तरह डेरा डाले नहीं बैठे होते।
वीरभद्र को अपने और सत्ता के बीच प्रमुख बाधा मानते हुए भाजपा षड्यंत्र रचने में पूरा जोर लगा रही है। मंत्रियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सभी क्षेत्रों में विफल रही है और इसलिए भाजपा नेता अपने चुनावी प्रचार में खोखली बातों के अलावा केवल वीरभद्र सिंह को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
जहां तक केंद्र द्वारा धन उपलब्ध करवाने की बात है तो प्रत्येक राज्यों को केंद्र सरकार द्वारा उसका देय हिस्सा मिलना कोई नई बात नहीं है। लेकिन सच यह है कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को मिलने वाली विभिन्न केंद्रीय पोषित योजनाओं को कम किया है और कई योजनाओं के लिए धन भी रोका गया है।