{"_id":"6265967a41d731584b3f83c1","slug":"three-arressted-with-drugs-shimla-news-sml4067200105","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन के साथ पकड़े युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेरोइन के साथ पकड़े युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजधानी में तीन युवकों को पुलिस ने हेरोइन और अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 6.46 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया है। आरोपियों की पहचान अंकित (34) तहसील आनी जिला कुल्लू, सोहिल (28) तहसील कुमारसैन और मान सिंह (29) जिला आंचलबैरी नेपाल निवासी के तौर पर हुई है।
ढली थाना पुलिस की टीम भट्टाकुफर क्रशर के पास गश्त पर थी। इस बीच एक लग्जरी वाहन को तलाशी के लिए रोका गया। इसमें दो युवक सवार थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह घूमने आए हैं। पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो युवक घबरा गए। तलाशी के दौरान 4.8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उधर, एसआईयू टीम ने शोघी क्षेत्र में पंजाब रोडवेज की बस में तलाशी के दौरान एक नेपाली युवक से 1.16 ग्राम अफीम बरामद की है।
आरोपी किन्नौर के स्पीलो में मजदूरी करता है। रविवार को इन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पूछताछ में आरोपियों से पता लगाया जा रहा है कि नशीला पदार्थ कहां से खरीदकर लाए थे। पुलिस इनके संपर्क में आए लोगों की भी तलाश में जुटी है। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है।